फांसी पर झूली दो जिंदगी

फांसी पर झूली दो जिंदगी

इंदौर। एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वह एक परिवार के यहां पेइंग गेस्ट के रूप में किराए से रहती थी। देर रात उसने ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था। उसके बाद फांसी लगा ली। फिलहाल खुदकुशी की वजह सामने नहीं आ पाई है। इसी प्रकार निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रहे छात्र ने भी फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी है। दोनों ही मामलों में पुलिस मर्ग कायम कर खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।

विजय नगर पुलिस के मुताबिक पहली घटना में मृतक का नाम शैलू पटेल पिता इंद्रमणि निवासी गंगादेवी नगर है। मृतक युवती मूल रूप से सिगरौली की रहने वाली थी। इंदौर में वह एक घर में पेइंग गेस्ट के रुप में रहती थी। शैलू ने देर रात अपनी रूम पार्टनर श्रद्धा के साथ मिलकर ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया, श्रद्धा को सुबह इंटरव्यू देना था। वह बिना खाना खाए सो गई। बाद में वह वॉशरूम जाने के लिए उठी तो शैलू फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। मृतक शैलू के मोबाइल की भी जांच की जा रही है, जिसके बाद खुदकुशी की वजह साफ हो पाएगी।

इकलौता बेटा था मृतक

इसी प्रकार निजी कॉलेज से पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने कल रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसके पिता नगर निगम में कर्मचारी हैं। वह इकलौता बेटा था। जानकारी के अनुसार मामला भंवरकुआं थाना इलाके का है। मृतक का नाम मृणाल पिता शैलेंद्र हार्डिया है। मृणाल खंडवा रोड स्थित एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार रात मृणाल अपने कमरे में गया और काफी देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला। परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान बचाई नहीं जा सकी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।