चांद पर पहली बार कदम रखेगी महिला

चांद पर पहली बार कदम रखेगी महिला

नई दिल्ली। सोमवार से नए साल का आगाज होने वाला है। इसबीच पूरी दुनिया के लिए साल 2024 कई मायनों में खास रहने वाला है। नए साल में अंतरिक्ष में फिल्म स्टूडियो देखने को मिलेगा। वहीं, ऐसी दवा आने वाली है, जिससे कुपोषण खत्म हो सकता है। वहीं साल 2024 में भारत समेत दुनियाभर के 78 देशों में नए राष्ट्राध्यक्ष को लेकर चुनाव है। ‘केनन लॉ’ में होगा बदलाव: कैथोलिक बड़ी संख्या में महिलाओं को प्रीस्ट नहीं बनने देना चाहते हैं। लेकिन साल 2024 में ‘केनन लॉ’ में बदलाव हो सकता है। कानून के तहत ही कैथोलिक चर्चा का काम चलता है। नए साल में मिनिस्ट्री में महिलाओं के लिए पद पर पोप फ्रांसिस अंतिम निर्णय ले सकते हैं। समलैंगिक विवाह को लेकर भी पोप निर्णय ले सकते हैं। सायनॉड आॅन सॉलिडैरिटी का आखिरी सेशन अक्टूबर 2024 में वैटिकन सिटी में होगा। इसका उद्देश्य कैथोलिक नियमों में सुधार करना है।

स्पेस में फिल्म स्टूडियो, फिल्म की होगी शूटिंग

2024 में अंतरिक्ष में फिल्म स्टूडियो देखने को मिलेगा। इसका नाम एसईई- 1 होगा। स्टूडियो के दिसंबर 2024 में तैयार होने की उम्मीद है। इसके बाद इस स्टूडियो में काम शुरू हो जाएगा। स्टूडियो में जमीन से 250 मीट ऊपर अंतरिक्ष में फिल्म की शूटिंग होगी। ये अनुभव कलाकारों के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी बेहद अलग होगा।

कुपोषण खत्म करेगी दवा

बिल गेट्स फाउंडेशन कुपोषण को खत्म करने वाली दवा पर काम कर रही है। दवा पर स्टेज-3 का ट्रायल हो रहा है। साल 2024 में इस दवा को इस्तेमाल करने के लिए डब्ल्यूएचओ की इजाजत मिल गई है। बता दें, भारत में 43 लाख से ज्यादा बच्चे कुपोषण का शिकार हैं। इस दवा का भारत को भी काफी लाभ मिलेगा।

चांद पर पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री बनेंगे विक्टर

अगले साल विक्टर ग्लोवर चांद पर जाने वाले पहले अश्वेत शख्स बनने जा रहे हैं। चांद पर जाने वाली पहली महिला क्रिस्टियाना कोच बनने जा रही हैं। कोच को मिशन स्पेशलिस्ट माना जाता है। चांद पर जाने वाला ये स्पेसक्राμट कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होगा।

यूरोप का पहला सुपर कंप्यूटर होगा लॉन्च

यूरोप का पहला एक्सा-स्केल सुपर कंप्यूटर 2024 में लॉन्च होगा। इस सुपर कंप्यूटर को जर्मनी के जुलिच शहर के नेशनल रिसर्च इंस्टिट्यूट में लगाया जाएगा। ये सुपर कंप्यूटर हर सेकंड 10 टु द पॉवर आॅफ 18 तक कैलकुलेशंस कर सकते हैं।

सबसे बड़ा स्पेसक्राμट होगा क्लिपर

अब तक का सबसे बड़ा स्पेसक्राμट क्लिपर मिशन के लिए बनाया जा रहा है। इस स्पेसक्राμट का वजन बिना र्इंधन में 3241 किलोग्राम होगा। इस स्पेसक्राμट की लंबाई एक बास्केटबॉल कोर्ट जितनी यानी 30 मीटर होगी। जुपिटर मिशन के लिए तैयार इस स्पेसक्राμट पर 24 इंजन होंगे।

अमेरिका-रूस समेत कई देशों में होंगे चुनाव :

भारत समेत दुनिया के 78 देशों में चुनाव होंगे। नवंबर में अमेरिका में नए राष्ट्रपति चुनने के लिए चुनाव होगा। ब्रिटेन में जनरल इलेक्शन, रूस और यूक्रेन में राष्ट्रपति के चुनाव होंगे। वहीं पाकिस्तान, बांग्लादेश, समेत ब्राजील, तुर्की, दक्षिण अफ्रीका, अल्जीरिया, बोत्साना, चाड, कोमोरोस, घाना, मॉरिटानिया, मॉरीशस, मोजाम्बिक, नामीबिया, रवांडा, सेनेगल, सोमालीलैंड, दक्षिण सूडान, ट्यूनीशिया और टोगो, फिनलैंड, बेलारूस आदि देशों में चुनाव होंगे।

100 साल बाद फ्रांस में ओलिंपिक:

साल 2024 में फ्रांस की राजधानी पेरिस में ओलिंपिक खेल होने जा रहे हैं। पेरिस में इससे पहले ओलंपिक खेलों का आयोजन 1924 में हुआ था। पेरिस ओलिंपिक में 32 खेलों को शामिल किया गया है, जिसकी 306 प्रतियोगिताएं होंगी। पेरिस ओलिंपिक में पहली बार ‘ब्रेक डांस’ की प्रतियोगिताएं भी देखने को मिलेंगी।

फिर चांद पर पहुंचेगा इंसान:

साल 2024 में अमेरिकी अंतरिक्षत एजेंसी नासा अपने 4 एस्ट्रोनॉट्स को चांद पर भेजेगा। इससे पहले 1972 में अपोलो-17 मिशन में नासा ने दो एस्ट्रोनॉट्स चांद पर भेजे थे। अब 52 साल बाद चांद पर इंसानों को भेजा जा रहा है। नासा के एस्ट्रोनॉट्स चांद के चारों और चक्कर लगाकर धरती पर वापस आ जाएंगे।

यूरोपा पर जीवन की तलाश:

जुपिटर के मून यानी यूरोपा पर जीवन की तलाश का मिशन अगले साल शुरू होने जा रहा है। ऐसा अनुमान है कि यूरोपा पर जीवन संभव है, यहां ऊर्जा और पानी के प्राकृतिक स्रोत मिल सकते हैं। नासा अक्टूबर 2024 में क्लीपर स्पेसक्राμट लॉन्च करने जा रहा है। यूरोपा पर ऐसे ऊर्जा स्रोतों का अनुमान है, जो 400 करोड़ साल तक खत्म नहीं होंगे।