179 करोड़ के घोटाले से जुड़े हैं इंदौर के पूर्व बैंक मैनेजर के तार!

179 करोड़ के घोटाले से जुड़े हैं इंदौर के पूर्व बैंक मैनेजर के तार!

इंदौर। सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर के बसंत विहार स्थित बंगले पर सीबीआई की जांच के तार उस 179 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले से जुड़ते हुए दिख रहे है, जिसमें बैंक ऑफ इंडिया के आस्ति एवं वसूली शाखा मुंबई ने सितंबर 2022 में सीबीआई को शिकायत की थी। दरअसल, मुंबई बेस्ड एक निजी कंपनी के सात कर्ताधर्ताओं को मामले में नामजद आरोपी बनाया गया है।

2013 से 2016 की अवधि के दौरान हुए इस घोटाले में बैंक ऑफ इंडिया और अन्य कंसोर्टियम को धोखा देकर आपराधिक साजिश रचकर 179 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप है। हालांकि, उसे इस मामले में फिलहाल आरोपी नहीं बनाया गया है। सीबीआई मुंबई की बीएस एंड एफबी शाखा ने इस मामले में प्रारंभिक आठ महीने तक जांच के बाद मई 2023 में एफआईआर दर्ज की है।

सूत्रों ने बताया फिलवक्त जांच के केंद्र में आए 66 वर्षीय बालकृष्ण व्यास पर इससे पहले भी 2.50 करोड़ रुपए के फर्जी दस्तावेज के आधार पर लिए गए ऋण का एक पृथक मामला भी सामने आ चुका है। इस मामले में भी बैंक अधिकारियों की शिकायत पर मुंबई के ही माहिम पुलिस स्टेशन ने मई 2018 एक एफआईआर दर्ज की है।