प्रगतिशील सोच के साथ आगे बढ़ना होगा : एएसपी शुक्ला

प्रगतिशील सोच के साथ आगे बढ़ना होगा : एएसपी शुक्ला

जबलपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यालय में स्थापित पालनाघर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं विशिष्ट अतिथि अर्चना भटनागर अध्यक्ष मध्य प्रदेश महिला उद्यमी संघ (मावे) द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एएसपी प्रियंका शुक्ला ने कहा कि हमें प्रगतिशील सोच के साथ आगे बढ़ना होगा जब तक गाडी के दानों पहिये समान नहीं होंगे तब तक उसमें गति नहीं होगी आज समाज प्रगति कर रहा है क्योंकि स्त्री-पुरूष दोनो की इसमें समान भागेदारी है। कार्यालय में स्टाफ सदस्यों के बच्चों के लिये पालनाघर स्थापित किये जोन पर उन्होंने क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त की प्रशंसा की और इस कार्य को सकारात्मक सोच का परिचायक बताया। अर्चना भटनागर ने कहा कि हम महिलाओं को चाहिए कि हम अपनी मर्यादा को आगे लेकर चलें और यह सोचें कि हम बराबरी से सभी कार्य करें।

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त- 1 राकेश सहरावत ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया जाना है। किसी भी कार्यालय में कार्यरत महिला अपने जीवन में दौहरी भूमिका निभाती है और कार्यालयीन कार्य के साथसाथ एक ग्रहिणी के दायित्वों को भी पूर्ण करती है।

इन्हें किया गया पुरस्कृत

आयोजन से पूर्व कार्यालय में महिलाओं के लिये विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्रियंका नामदेव को दिया गया, क्विज प्रतियोगिता में किरण पलावत, प्रथम स्थान पर रहीं तथा जॉली बिजू द्वितीय तथा उषा खन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में अनिता धौलपुरी प्रथम तथा आरती खत्री द्वितीय स्थान पर रहीं। कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की पुत्रियों मानसी भगत, वैश्नवी भगत, हिनल साहू, अक्षिता साहू और अंविता पलावत को यंग अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। मंच संचालन किरण पचहेरा पलावत द्वारा किया गया।