पत्नी ने ससुराल जाने से मना किया तो पिता ने बच्चों को चाकुओं से गोदा

पत्नी ने ससुराल जाने से मना किया तो पिता ने बच्चों को चाकुओं से गोदा

जबलपुर। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। जिसमें एक महिला ने जब अपने पति को ससुराल जाने से इंकार किया, तो आरोपी ने अपने 4 और 5 साल के बेटों पर चाकुओं से कई वार किए। दोनों बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन दोनों की हालत नाजुक बनी हुई हैं। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया हैं।

संजीवनी नगर टीआई शोभना मिश्रा ने बताया कि मैनावारी सिंगपुर जिला नरसिंहपुर निवासी देवकी चौधरी वर्तमान में गंगानगर में अपने पति सुंदर चौधरी और बेटे मयंक 5 साल और महेन्द्र 5 साल के साथ किराए के मकान में दो माह से रह रही है। 9 मार्च को भाईदूज पर देवकी अपने दोनों बेटों के साथ अपने मायके शांतिनगर गई थी। 10 मार्च की शाम सुंदर उसके मायके पहुंचा और देवकी को साथ में चलने को कहने लगा, लेकिन देवकी ने जाने से इंकार कर दिया।

दोनों बच्चों को घर से बाहर ले जाकर मारा चाकू

सुंदर को जब देवकी ने ससुराल जाने के लिए मना किया, तो वह आक्रोशित हो गया और उसने अपने दोनों बेटे मयंक और महेन्द्र को गोद में उठाया और घर के बाहर ले गया। जिसके बाद चाकू निकालकर मयंक और महेन्द्र पर हमला करना शुरू कर दिया। हमले में मयंक के गले और महेन्द्र के हाथ व चेहरे में गंभीर चोटें आईं। बच्चों की चीख पुकार सुनकर देवकी और उसके मायके के पास रहने वाले पड़ोसी बाहर आए, तो देखा कि सुंदर चाकुओं से हमला कर रहा हैं। दोनों बच्चे खून से लथपथ हैं। जिसके बाद सुंदर वहां से भाग गया और पड़ोसियों ने घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे दबिश देकर गिरफ्तार किया। जिसके पास से चाकू जब्त की गई है।