अमेरिकी नौसेना का लड़ाकू विमान एफ-35 हुआ लापता

665 करोड़ रु. है इस आधुनिक विमान की कीमत

अमेरिकी नौसेना का लड़ाकू विमान एफ-35 हुआ लापता

वाशिंगटन। अमेरिकी सेना ने रविवार से गायब अपने एफ-35 लड़ाकू विमान को खोजने के लिए लोगों से मदद मांगी है। यह विमान रविवार को देश के दक्षिणी राज्य दक्षिण कैरोलिना में उड़ान पर था। उस दौरान आपात स्थिति को देखते हुए पायलट ने खुद को विमान से इजेक्ट करके पैराशूट से जमीन पर सुरक्षित उतार लिया था। सैन्य अधिकारियों के अनुसार, चार्ल्सटन शहर के करीब स्थित दो झील (मोल्ट्री और मैरियन) के आसपास इस विमान की अंतिम लोकशन पाई गई थी। इसलिए इसके आसपास विमान को खोजा जा रहा है। एफ-35 का निर्माण लॉकहीड मार्टिन करती है। एक विमान की कीमत लगभग 8 करोड़ डॉलर यानी 665 करोड़ रु. बताई जाती है। इसे दुनिया के सबसे आधुनिक लड़ाकू विमानों में से एक कहा जाता है।