इंदौर में मालदीव की यात्रा से लौटे दो यात्री कोरोना पॉजिटिव

इंदौर में मालदीव की यात्रा से लौटे दो यात्री कोरोना पॉजिटिव

इंदौर। इंदौर में मालदीव की यात्रा से लौटे एक पुरुष और एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों जांचें निजी लैब में कराई गई थी। दो मरीज पॉजिटिव मिलने के बाद डॉक्टरों ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है। नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि मालदीव की यात्रा से लौटे पलासिया क्षेत्र निवासी 38 वर्षीय पुरुष और 35 वर्षीय महिला सर्दी खांसी की जांच के बाद कोविड पॉजिविट मिले हैं। महिला 13 दिसंबर को, जबकि पुरुष 18 दिसंबर को पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद दोनों को होम आईसोलेशन में रखा गया। महिला अब स्वस्थ है, जबकि पुरुष अभी भी होम आईसोलेशन में है। बता दें 9 दिसंबर को भी 75 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट आई थी, जिसका होम आईलोसेशन में इलाज हुआ था।