महिला एशियन गेम्स में खेलेंगी ग्वालियर की दो बेटियां, बेंगलुरु में चल रहा शिविर

महिला एशियन गेम्स में खेलेंगी ग्वालियर की दो बेटियां, बेंगलुरु में चल रहा शिविर

ग्वालियर। एशियन गेम्स चीन के लिए भारत की महिला हॉकी टीम 20 सितंबर को हांगझोऊ के लिए रवाना होगी। हॉकी टीम में राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर से इशिका चौधरी (मिड फील्डर) और बिच्छू देवी (गोलकीपर ) को सिलेक्ट किया गया है। हॉकी अकादमी में इशिका चौधरी ग्वालियर से है और बिच्छू देवी मणिपुर की रहने वाली है। पिछले 10 वर्ष से दोनों राज्य महिला हॉकी अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। अभी दोनों खिलाड़ी बेंगलुरु में आयोजित शिविर में प्रैक्टिस कर रही हैं। अकादमी के मुख्य कोच परमजीत सिंह ने कहा कि दोनों का सिलेक्शन ग्वालियर के लिए गौरव की बात है।

कजाकिस्तान की टीम आई : कजाकिस्तान की महिला हॉकी टीम प्रैक्टिस के लिए सोमवार को ग्वालियर पहुंची। टीम एशियन गेम्स में खेलने 13 सितंबर को ग्वालियर से रवाना होगी।