केन्द्र और राज्य शासन के आव्हान पर शहर में हर घर फहराएगा तिरंगा

केन्द्र और राज्य शासन के आव्हान पर शहर में हर घर फहराएगा तिरंगा

जबलपुर। भारत सरकार एवं राज्य शासन के आव्हान पर पूरे देश, प्रदेश एवं जिलों में राष्ट्र के आन, बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय तिरंगे को घर-घर फहराने हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत जबलपुर में भी बड़े पैमाने पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने तथा प्रत्येक घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों एवं शासकीय भवनों में तिरंगा फहराने जिला एवं निगम प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर जनजागरूकता अभियान चलाया जाकर लोगों की भागीदारी की जा रही है।

इसी तारतम्य में कलेक्टर सौरभ के सुमन, निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े, सीईओ जिला पंचायत जयती सिंह, अपर कलेक्टर शेर सिंह मीणा, निशा सिंह आदि की पहल और निर्देशों पर शहर के कई क्षेत्रों के बाजारों, स्कूलों, और सार्वजनिक कला मंचों पर हर घर तिरंगा अभियान का प्रचार-प्रसार स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एम्बेस्डर अराध्या तिवारी एवं पाथेय साहित्य एकेड मी, मंथन श्री एवं स्नेह नगर विकास समिति के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर ब्रांड एम्बेस्डर अराध्या तिवारी ने पाथेय साहित्य एकेड मी, मंथन श्री एवं स्नेह नगर विकास समिति के सचिव विनोद दुबे आदि पदाधिकारियों के साथ हर घर तिरंगा अभियान से प्रेरित होकर गोल बाजार, राइट टाउन, स्नेह नगर, स्मॉल वंडर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोरखपुर, रामपुर, मालवीय चौक, सुपर मार्केट, गंजीपुरा, कछियाना, बड़ा फुआरा, सराफा, दीक्षितपुरा, बलदेवबाग, उखरी रोड, कमला नेहरू वार्ड, आदि क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए हर घर तिरंगा अभियान का पोस्टर वितरण किया एवं चस्पा कर लोगों को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में अपनी सहभागिता करने तथा सेल्फी लेकर फोटो अपलोड करने के लिए प्रेरित किया।