रेल मजदूर संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन घूमधाम से संपन्न

रेल मजदूर संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन घूमधाम से संपन्न

जबलपुर। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ का वार्षिक अधिवेषन 27 दिसंबर को सीनियर रेलवे इन्स्टीट्यूट में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। वहीं एनपीएस के खिलाफ रेल मजदूर संघ के वार्षिक अधिवेषन की रैली उमंग सामुदायिक भवन से प्रारंभ होकर डीआरएम, जीएम कार्यालय होते हुए रेलवे स्टेशन, सीनियर रेलवे इंस्टिीट्यूट पहुॅची। गगन भेदी नारों , बैनर, झंडे और तिरंगा पट्टी पहने लगभग 2000 युवा, महिला और वरिष्ठ रेल कर्मचारियों का जोश देखते ही बन रहा था। पूर्व में सामान्य सभा, केन्द्रीय कार्यसमिति, वर्किंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई।

मुख्य कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक आरएस सक्सेना, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रभात, प्रमुख मुख्य यांत्रिक अभियंता नितिन चौधुरी, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. रूपा कपिल, प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता अमरेन्द्र कुमार, सीपीओ/प्रशासनिक दीपक गुप्ता, डिप्टी सीपीओ आईआर राहुल श्रीवास्तव, डिप्टी सीवीओ संजीव तिवारी, सचिव प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी रविन्द्र कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष अनुज तिवारी, महामंत्री अशोक शर्मा, संयुक्त महामंत्री सतीश कुमार, आरके शर्मा, राजेश पांडे, एसके गुप्ता, एसएन शुक्ला, मंडल सचिव डीपी अग्रवाल, अब्दूल खालिक, बीएल मिश्रा, कमलेश परिहार, मनोज अग्रवाल, अवधेश तिवारी उपस्थित रहे।

रेल कर्मियों की सराहना

पमरे अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत और लगन से पमरे की प्रगति हो रही है। लोडिंग के मामले में पमरे आगे है। कई नए आयाम स्थापित पमरे में हुए हैं। कोरोना काल में भी काम का एक अच्छा वातावरण बना और रेल कार्य में कोई रूकावट नहीं हुई। उन्होंने अधिवेशन में रेल मजदूर संघ के कार्यों की तारीफ की और धन्यवाद दिया। श्री शुक्ला ने कहा कि जाग जाओ अब देर नही करना है, एनपीएस, निजीकरण बर्दाश्त नही हैं। मजदूर हित को लेकर एनएफआईआर और डब्ल्यूसीआरएमएस सदैव तत्पर है। संयुक्त महामंत्री सतीश कुमार ने अधिवेशन में उपस्थित होने पर सभी का आभार व्यक्त किया। संघ के हर्ष वर्मा, आरए सिंह, एसके वर्मा, मंदीप सिंह, अनिल चौबे, दीना यादव, संदीप श्रोती, जेपी मीना, संतोष त्रिवेदी, दीपक केसरी, संजय चौधरी, मंतोष कुमार, रोशन यादव, तरूण बत्रा, मो. अरशद, अफजल हासमी, एसआर बाउरी, कुलदीप परसाई, श्याम कला श्रीवास्तव, दुर्गा तिवारी, नम्रता सोलंकी, सुधीर कुमार, खुशबू साहू, सिया पचैरी, निशा माल्या, राखी जाटव, बॉबी धोलपुरे, ओपी चौकसे, रोमेश चौबे, राजेन्द्र शर्मा, वृन्दावन यादव, देवी यादव, भूपन सिंह उपस्थित रहे।

एनपीएस हटाने उतरेंगे सड़क पर

मुख्य वक्ता अशोक शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा की केन्द्र सरकार द्वारा निजीकरण, निगमीकरण का रास्ता अपनाया गया है। एनपीएस थोपी गई जिसे रोकने के लिए रेल कर्मी और उनके परिवार के प्रत्येक सदस्य को सड़क पर उतरना होगा। रेल को बेचना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों पर जमकर भड़ास निकाली।