मुख्यमंत्री ने किया आदिनाथ प्रतिमा स्थल का निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने किया आदिनाथ प्रतिमा स्थल का निरीक्षण

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को ओंकारेश्वर में आदिनाथ प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने कहा कि ओंकारेश्वर में न केवल आदिगुरु शंकराचार्य का स्मारक बनाया जाएगा, बल्कि दुनिया को एकजुट करने के लिए उनके जीवनदर्शन और सिद्धांतों के लिए शिक्षा केंद्र और अंतर्राष्टÑीय अध्ययन संस्थान बनाया जाएगा। पूरे ओंकारेश्वर क्षेत्र में वन विहार, नौकाविहार और लेजर के माध्यम से भारतीय धर्म-संस्कृति और शिक्षा को दर्शाने वाले चित्रण प्रस्तुत किए जाएंगे, जो कि नौका विहार से लोगों को आनंदित करेंगे।