सूर्य मिशन : ‘आदित्य एल1’ होगा लॉन्च

सूर्य मिशन : ‘आदित्य एल1’ होगा लॉन्च

बेंगलुरू। इसरो के सूर्य मिशन आदित्य एल1 के प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसरो ने बताया कि आदित्य एल1 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट पहुंच चुका है। इसरो का कहना है कि सितंबर के पहले सप्ताह में आदित्य एल1 की लॉन्चिंग हो सकती है। बता दें कि आदित्य एल1 को इसरो के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर में बनाया गया है। सूर्य पर नजर रखेगा सैटेलाइट: सूर्य के अध्ययन के लिए भेजा जाने वाला यह इसरो का पहला मिशन है। आदित्य एल1 को सूर्य-पृथ्वी सिस्टम के लैंग्रेज पॉइंट के करीब हालो आॅर्बिट में स्थापित किया जाएगा और सूर्य पर नजर रखेगा।