प्रदेश का सबसे बड़ा 75 मीटर ऊंचा तिरंगा गांधी स्मारक उद्यान में जल्द लहराएगा

प्रदेश का सबसे बड़ा 75 मीटर ऊंचा तिरंगा गांधी स्मारक उद्यान में जल्द लहराएगा

जबलपुर। प्रदेश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज महज 3 महीनों में जबलपुर में फहराते दिखेगा। इसके लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज स्वाधीनता दिवस पर इसकी तैयारियां मार्किंग के साथ शुरू हो चुकी हैं। यह 75 मीटर की ऊंचाई पर दूर से नजर आएगा। वहीं ध्वज का आकार 90 वाई 60 फीट आकार का रहेगा। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने शहर को दी जाने वाली इस सौगात का जिक्र अपने इस वर्ष के बजट में भी की थी। इसकी टेंडर प्रक्रिया फाइनल स्टेज में है और 22 अगस्त को बिड खोली जाएगी।

गौरतलब हैकि अभी भोपाल में प्रदेश का सबसे बड़ा तिरंगा लगाय गया है इसके बाद इससे भी ऊंचा तिरंगा जबलपुर में लगेगा। 10 मीटर का होगा बेस राष्ट्रीय ध्वज के लिए 10 मीटर का बेस बनाया जाएगा। जिसके ऊपर स्टील का मोटा पोल लगाया जाएगा जिसकी ऊंचाई 75 मीटर तक जाएगी। इसकी गुणवत्ता और आकार के बारे में टेंडर में स्पष्ट उल्लेख किया गया है। ये जंगरोधी पेंटयुक्त होंगे। यहां आकर्षक विद्युतीकरण होगा।

इसमें 90 फीट वाई 60 फीट का तिरंगा 100 प्रतिशत नीटेड पॉलीस्टर 100 जीएमएस रेनफोर्स्ड सुपर स्ट्रांग नायलोन का होगा जो कि 3 ओर से अच्छी तरह से सिलाई युक्त होगा। लाइटिंग के लिए एक्सएलपीई चढ़ी पीवीसी शीट में वॉयर होंगे। इसके लिए उचित अर्थिंग देनी होगी। फाउंडेशन वर्क के लिए मिट्टी की टेस्टिंग होकरआईआईटी से प्रमाणीकृत होगा। स्टील स्ट्रक्चर में जो प्लेट लगेंगी उनकी मोटाई टॉप पर 5 मिमी,मिडिल में 6,8,8,10तथा 12 एमएम की होगी। वहीं नीचे इसकी मोटाई 12एमएम होगी।

व्यास में चूना डला

महापौर ने स्वतंत्रता दिवस से इस प्रोजेक्ट की शुरूआत करने के लिए अभी जिस जगह पर इसकी स्थापना होनी है वहां पर चिन्हांकन करवा लिया है। सोमवार को दोपहर में इसके लिए मौके पर अधिकारी अमले के साथ पहुंचे जहां उन्होंने वर्गाकार में चूना डलवाकर इसके अंदर सफाई करवानी शुरू करदी है। 22 अगस्त को टेंडर फाइनल कर संबंधित एजेंसी को तत्काल काम शुरू करने कहा जाएगा।

प्रदेश का सबसे बड़ा तिरंगा संस्कारधानी में होगा। नगरवासियों और युवाओं में देशभक्ति का संचार हो इस उद्देश्य से इसकी स्थापना कराई जा रही है। 3 महीने में यह नजर आएगा। इसका काम जल्द शुरू किया जा रहा है। -जगत बहादुर सिंह अन्नू,महापौर