स्विटजरलैंड को 5-1 से हराकर महिला विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा स्पेन

स्विटजरलैंड को 5-1 से हराकर महिला विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा स्पेन

आकलैंड। ऐताना बोंमाटी के दो गोल की मदद से स्पेन ने स्विटजरलैंड को 5-1 से हराकर महिला विश्व कप फुटबॉल में पहली बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। ग्रुप चरण के आखिरी मैच में स्पेन को जापान ने 4-0 से हराया था। स्पेन के लिए अल्बा रेडोंडो, लेइया कोडिना और जेनिफेर हर्मोसो ने भी गोल किए। कोडिना ने पहले हाफ में एक आत्मघाती गोल कर दिया था। जापान से मिली हार के बाद स्पेन के कोच जॉर्ज विल्डा ने कुछ कठोर फैसले लिए। दो बार बलोन डिओर विजेता रही एलेक्सिस पुतेलास को बेंच पर बिठाया गया। शुरुआती टीम में पांच बदलाव किए गए, जिसका फायदा शानदार प्रदर्शन के रूप में मिला। अब स्पेन का सामना 2019 उपविजेता नीदरलैंड या दक्षिण अफ्रीका से शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में होगा।