स्पेसएक्स के रॉकेट से 4 देशों के 4 अंतरिक्ष यात्री करर रवाना

पहली बार अलग-अलग देशों के यात्री शामिल

स्पेसएक्स के रॉकेट से 4 देशों के 4 अंतरिक्ष यात्री करर रवाना

केप कैनावेरल (अमेरिका)। चार देशों के चार अंतरिक्ष यात्री स्पेसएक्स के रॉकेट से शनिवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुए। वे संभवत: रविवार को अपने स्पेसएक्स कैप्सूल से अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच जाएंगे, जहां वे मार्च से रह रहे चार अंतरिक्ष यात्रियों की जगह लेंगे। केनेडी स्पेस सेंटर से अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा की एक अंतरिक्ष यात्री के साथ डेनमार्क, जापान और रूस के अंतरिक्ष यात्रियों ने उड़ान भरी। यह अमेरिका का पहला प्रक्षेपण है, जिसमें अंतरिक्ष यान की हर सीट पर अलग-अलग देश के अंतरिक्ष यात्री बैठे थे। इससे पहले तक नासा, स्पेसएक्स यान में दो या तीन अंतरिक्ष यात्रियों को शामिल करता था।