यूपी के घोसी में सपा के सुधाकर सिंह 42 हजार वोटों से जीते, भाजपा का 3 सीटों पर कब्जा

यूपी के घोसी में सपा के सुधाकर सिंह 42 हजार वोटों से जीते, भाजपा का 3 सीटों पर कब्जा

नई दिल्ली। देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में सीटों के नतीजे सामने आ गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चित सीट यूपी की घोसी विधानसभा है, जहां सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 42 हजार से अधिक वोटों से हराया। बता दें, 5 सितंबर को पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट, त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सानगर सीट, केरल में पुथुपल्ली सीट, यूपी की घोसी सीट, उत्तराखंड की बागेश्वर सीट और झारखंड की डुमरी सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। सभी सीटों के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए। इन सात सीटों पर हुए उपचुनाव को कठऊकअगठबंधन के लिए एक चुनौती के रूप में देखा जा रहा था, क्योंकि इतने दलों के साथ आने और फिर कठऊकअ गठबंधन बनने के बाद यह किसी भी राज्य में पहला चुनाव था।