अयोध्या के राम मंदिर में 8.5 फीट ऊंची होगी रामलला की अचल मूर्ति

अलग से बनेगा रामलला का धनुष, तीर और मुकुट

अयोध्या के राम मंदिर में 8.5 फीट ऊंची होगी रामलला की अचल मूर्ति

अयोध्या। अयोध्या में राममंदिर निर्माण के साथ रामलला की मूर्ति निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। राममंदिर में रामलला के दो विग्रह स्थापित किए जाएंगे। एक विग्रह की स्थापना चल मूर्ति के रूप में तो दूसरे विग्रह की स्थापना अचल मूर्ति के रूप में होगी। राममंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि विराजमान रामलला चल मूर्ति के रूप में पूजित-प्रतिष्ठित होंगे, जबकि अचल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। अचल मूर्ति की ऊंचाई 52 इंच होगी। फाउंडेशन समेत मूर्ति की कुल ऊंचाई 8.5 फीट हो जाएगी। इसका निर्माण कार्य चल रहा है, जो इसी माह पूरा हो जाएगा। बालक होने के बाद भी धनुष रामलला की पहचान है। मूर्ति में रामलला का धनुष, तीर व मुकुट अलग से बनाकर लगाया जाएगा। मंदिर निर्माण की गति भी बढ़ा दी गई है। 3500 मजदूर तीन शिμटों में राममंदिर को आकार देने में जुटे हैं।