आरटीओ: हड़ताल खत्म, आज से पब्लिक के काम होंगे

आरटीओ: हड़ताल खत्म, आज से पब्लिक के काम होंगे

ग्वालियर। हड़ताल के कारण सिरोल पहाड़ी स्थित परिवहन कार्यालय में 18 से 22 सितंबर तक बंद रहा। इसके कारण ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ियों की फिटनेस, रजिस्ट्रेशन, परमिट व अन्य काम नहीं हुए। हड़ताल शुक्रवार को खत्म हो गई थी। परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा के निर्देश पर शनिवार और रविवार को छुट्टियों के दिनों में हड़ताल के कारण पेंडिंग हुए कामों को निपटाया गया। 25 सितंबर से परिवहन कार्यालय पूर्व के दिनों की तरह खुलेगा और पब्लिक के काम होंगे।

इन मांगों को लेकर थी हड़ताल

मध्यप्रदेश परिवहन (राजपत्रित) अधिकारी संगठन के आह्वान पर दूसरे विभागों से प्रतिनियुक्ति बंद हो, परिवहन उप निरीक्षक के लिए विभागीय परीक्षा, वेतन विसंगति दूर करना, ग्रेड-पे में वृद्धि, कैडर रिव्यू, क्रमोन्नति व्यवस्था लागू करना। इनमें से सेवा शर्तों में संशोधन, निम्न से उच्च पद पर प्रभार, वेतन विसंगति और परिवहन उप निरीक्षक पद के लिए विभागीय परीक्षा आदि मांगों पर सहमति बनी है।

परिवहन कार्यालयों में हड़ताल खत्म हो गई है। सोमवार से पूर्व की तरह पब्लिक के काम होंगे। नरोत्तम भार्गव,संयुक्त परिवहन आयुक्त म.प्र.