प्रियंका ने मंडला में कहा - मप्र में शिक्षा फ्री करेंगे, जातीय जनगणना भी कराएंगे

कहा: ओबीसी-आदिवासियों को आबादी के अनुरूप नौकरी नहीं

प्रियंका ने मंडला में कहा - मप्र में शिक्षा फ्री करेंगे, जातीय जनगणना भी कराएंगे

मंडला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को मंडला में कांग्रेस की चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यदि मप्र में हमारी सरकार बनी, तो 12 वीं कक्षा तक शिक्षा मुμत करेंगे। उन्होंने स्कूली बच्चों को भत्ता देने का वादा भी किया। जाति जनगणना के वादे को दोहराते हुए प्रियंका ने दावा किया कि ओबीसी, आदिवासियों को आबादी में उनकी हिस्सेदारी के अनुरूप नौकरियां नहीं मिल रही हैं। प्रियंका ने कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने को भी कहा। उन्होंने घोषणा की कि छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता पर चार हजार रुपए बोनस मिल रहा है, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर यहां भी प्रति बोरे पर इतना ही बोनस दिया जाएगा और छत्तीसगढ़ की तरह पेसा कानून आएगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा ने मप्र में अपने शासन के पिछले 18 वर्षों में लोगों के लिए कुछ नहीं किया। प्रियंका ने घोटालों पर कहा, राज्य में कम से कम 250 घोटाले हुए हैं, यहां भाजपा लगभग 225 महीनों से सत्ता में है।

किसके लिए क्या घोषणाएं

छात्रों के लिए 

  • मुμत शिक्षा - कक्षा एक से कक्षा 12 वीं तक के छात्रों को
  • 500 रु प्रतिमाह - पहली से कक्षा आठ तक के छात्रों को 
  • 1000 रु प्रतिमाह - कक्षा नौ से दस तक के छात्रों के लिए 
  • 1500 रुपए - कक्षा 11वीं और 12वीं के बच्चों को कर्मचारियों के लिए 
  • पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे महिलाओं के लिए कहा 
  • 500 रु में गैस सिलेंडर 
  • 1500 रु महीने सहायता बिजली पर यह योजना 
  • 100 यूनिट बिजली मुμत
  • हर माह खर्च होंगे 634 करोड़: 2022 के रिकॉर्ड के मुताबिक, मप्र में पहली से बारहवीं तक पढ़ने वाले छात्रों की संख्या 92 लाख है। अगर इस वादे को पूरा करना पड़ा, तो हर माह 634 करोड़ रुपए खर्च करने पड़ेंगे।