प्रद्युम्न, नारायण, सतीश और साहब सिंह को मिली जीत

प्रद्युम्न, नारायण, सतीश और साहब सिंह को मिली जीत

ग्वालियर। ग्वालियर जिले की सभी छह सीटों पर रोमांचक मुकाबला रहा। दिग्गज नेताओं में भाजपा की महिला नेत्री माया सिंह को हार का सामना करना पड़ा है। इसी तरह भितरवार से लाखन सिंह, डबरा से इमरती देवी, ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं प्रद्युम्न सिंह तोमर, नारायण सिंह कुशवाह, सतीश सिकरवार, साहब सिंह को जीत मिली है। महिला नेत्री माया सिंह के लिए भाजपा पार्टी पूरे तनमन से जुटी थी और गणना के शुरूआती दौर में वे बढ़त बनाते हुए दिखीं लेकिन सतीश सिकरवार की पकड़ा का मुकाबला नहीं कर पाईं।

अन्तत: उन्हें हारना पड़ा। ग्वालियर ग्रामीण में कांग्रेस के साहब सिंह ने भाजपा प्रत्याशी एवं मंत्री भारत सिंह को शिकस्त दी है। भितरवार से चौथा चुनाव लड़ रहे लाखन सिंह को भाजपा के मोहन सिंह राठौड़ से हार का सामना करना पड़ा। डबरा से भाजपा नेत्री इमरती देवी सुमन को कांग्रेस के सुरेश राजे ने शिकस्त दी है। 15 ग्वालियर में प्रद्युम्न सिंह को 104775 वोट मिले, कांग्रेस के सुनील शर्मा को 85635 वोट मिले। उनकी हार का अंतर 19140 रहा। वहीं ग्वालियर ग्रामीण में कांग्रेस प्रत्याशी साहब सिंह को 79811, भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह को 76559 वोट मिले।

इस सीट पर 3382 वोट से साहब सिंह चुनाव जीते हैं। वहीं ग्वालियर पूर्व में सतीश सिकरवार को 100301 तथा माया सिंह को 84948 वोट मिले। सतीश को 15353 वोट से जीत मिली। इसी तरह ग्वालियर दक्षिण से पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक को शिकस्त देकर जीत दर्ज की है। ग्वालियर दक्षिण से नारायण सिंह को 53124 मत मिले, प्रवीण पाठक को 47368 वोट मिले। हार का अंतर 5756 का रहा। डबरा में सुरेश राजे को 58605 और इमरती देवी को 57580 वोट मिले। सुरेश राजे 1023 वोट से चुनाव में जीत दर्ज कराई है। भितरवार में मोहन सिंह राठौड़ को 97000, लाखन सिंह को 74646 वोट मिले। मोहन सिंह की जीत का अंतर 22354 रहा।