धूल एवं धुआं से बढ़ा हुआ है प्रदूषण

धूल एवं धुआं से बढ़ा हुआ है प्रदूषण

ग्वालियर। ग्रेटर ग्वालियर में धूल एवं धुआं के कारण प्रदूषण पर रोक नहीं लग पा रही है। इसीलिए महाराज बाड़ा पर 331 एक्यूआई, सिटी सेंटर पर 326 एक्यूआई पर शाम सात बजे दर्ज किया गया है। इसी तरह फूलबाग पर 326 तथा दीनदयाल नगर में यह 307 दर्ज किया गया है। एक सप्ताह में हवा में घुला प्रदूषण तेजी से घुल रहा है। नेनो पार्टिकल हवा में उड़ रहे हैं वहीं पार्टिकल सांस लेते समय शरीर में सीधे पहुंच रहे हैं। हार्ट, लीवर और किडनी के लिए यह घातक भी हो सकते हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय संचालक आरआर सेंगर का कहना है कि सभी क्षेत्रों में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है।

इसके लिए हमारे पास एक ही साधन है कि धूल को दबाकर रखा जाए तो जरूर हवा में प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। चूंकि जिस स्थान पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का दफ्तर है वह क्षेत्र भी अत्यधिक प्रदूषित के रूप में सामने आया है। अब कोई दीपावली पर प्रदूषण बढ़ने की आशंका में कुछ भी प्रयास किए जाएं तो संभव है कि कुछ रोकथाम लग जाए। डबल से ज्यादा है अधिकतम तापमान: न्यूनतम तापमान 15.2 अधिकतम तापमान 33.0 है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान अगर ज्यादा चल रहा है तो उसे संक्रमित चीजों से बचाकर रखना आज की पहली आवश्यक्ता है।

शहर में प्रदूषण फैलाने वालों पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

शहर में बढ़ते जा रहे प्रदूषण पर कलेक्टर अक्षय कुमार ने शहर में प्रदूषण फैलाने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने मंगलवार की शाम को विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर दो टूक कहा है कि प्रदूषण नहीं फैलना चाहिए। धूल एवं धुएं के कण हवा में न फैलें इस पर रोकथाम लगनी चाहिए। किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य ग्रीन नेट लगाने के बाद ही किया जा सकेगा। धूल उड़े न इसलिए पानी का छिड़काव जरूरी है।