राजस्थान की नंदिनी गुप्ता बनीं मिस इंडिया

राजस्थान की नंदिनी गुप्ता बनीं मिस इंडिया

मुंबई। राजस्थान की 19-वर्षीय नंदिनी गुप्ता को 59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पैजेंट में मिस इंडिया 2023 घोषित किया गया। मिस इंडिया-2022 सिनी शेट्टी ने नंदिनी को ताज पहनाया। दिल्ली की फेमिना मिस इंडिया श्रेया पूंज और मणिपुर की फेमिना मिस इंडिया थोउनाओजम स्ट्रेला लुवांग को क्रमश: पहला व दूसरा रनर-अप घोषित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन मणिपुर में हुआ। बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहीं मॉडल नंदिनी ने कहा कि वह सबसे अधिक रतन टाटा से प्रभावित हैं।