बेंगलुरू के आसमान में दिखी ‘दरवाजे जैसी’ रहस्यमयी परछाई, तस्वीर वायरल

बेंगलुरू के आसमान में दिखी ‘दरवाजे जैसी’ रहस्यमयी परछाई, तस्वीर वायरल

बेंगलुरू। बेंगलुरू के एक निवासी ने शहर में आसमान में ‘दरवाजे जैसी’ दिखने वाली रहस्यमयी परछाई का वीडियो शेयर किया है। वसीम नामक ट्विटर यूजर के मुताबिक, यह परछाई हेब्बाल μलाइओवर के पास नजर आई। एक यूजर ने इसे ‘स्वर्ग का दरवाजा’ बताया और कुछ ने दावा किया कि ‘ब्रोकन स्पेक्टर’ घटना के कारण यह छाया बनी है। वीडियो ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया कि यह क्या हो सकता है। कई लोगों को यह वीडियो समझ नहीं आया, तो कई लोगों ने इसे फेक बताया। एक यूजर ने कहा कि ऐसा बारिश के कारण हो गया होगा। एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा कि यह सिल्क बोर्ड जंक्शन से बचने का गुप्त द्वार है।

सोमवार की रात हेब्बाल μलाईओवर के पास बेंगलुरू के आसमान में एक रहस्यमय छाया (वस्तु) देखी गई। क्या किसी और ने देखा? यह क्या हो सकता है? किसी इमारत की छाया? यदि ऐसा है, तो इसके पीछे क्या विज्ञान हो सकता है? - वसीम (@WazBLR))