टैक्स वसूली में नगर निगम का आंकड़ा पहुंचा 251 करोड़ के पार

टैक्स वसूली में नगर निगम का आंकड़ा पहुंचा 251 करोड़ के पार

जबलपुर। नगर निगम में इस वित्तीय वर्ष के आखरी दिन रात्रि 9 बजे तक 18 करोड़ से अधिक और कुल आय 2 अरब 51 करोड़ से अधिक का आंकड़ा पहुंचाने में सबसे ज्यादा भूमिका शहर के करदाताओं की रही है। इसके लिए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, राजस्व प्रभारी जितेन्द्र सिंह ठाकुर, निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े, उपायुक्त पीएन सनखेरे, सहायक आयुक्त संभव अयाची के साथ-साथ समस्त संभागीय अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों एवं टीम के सभी सदस्यों की मेहनत और प्रयास रंग लाए।

नगर निगम की आय में बढ़ोत्तरी करने इस वर्ष महापौर,निगमायुक्त ने विशेष रूप से प्रयास किये और शहर के सभी बड़े करदाताओं से संवाद स्थापित कर बकाया करों की राशि जमा करवाए, जिसके परिणाम स्वरूप एक दिन में रिकार्डतोड़ वसूली का आँकड़ा 18 करोड़ के पार पहुँच पाया है। इस संबंध में

महापौर के द्वारा नया बाजार के व्यापरियों से संवाद किया गया जिसके परिणाम स्वरूप 25 व्यापारियों के द्वारा 38 लाख रुपए की राशि बकाया करों के रूप में जमा कराई गयी। महापौर के द्वारा राजस्व वसूली अभियान में लगे सभी अधिकारियों कर्मचारियों को अपनी ओर से डिनर की व्यवस्था कराई, यह भी पहलीबार ऐसी पहल महापौर के द्वारा की गई है। वसूली अभियान के संबंध में उपायुक्त पीएन सनखेरे ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 करोड़ 12 लाख सम्पत्तिकर में, 15 लाख डोर टू डोर, 90 जलशुल्क, 38 लाख नया बाजार के व्यापारियों से वसूली की गई वहीं अन्य मदों से 11 करोड़ की आमदनी प्राप्त हुई है।