मास्टर लक्ष्मण गुरुंग का ताइक्वांडो की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन

मास्टर लक्ष्मण गुरुंग का ताइक्वांडो की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन

भोपाल। साउथ कोरिया के मुजू में 17 से 22 अगस्त 2023 तक आयोजित होने वाली 16वीं वर्ल्ड ताइक्वान्डो कलचर एक्सपो अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मप्र के भोपाल के मास्टर लक्ष्मण गुरुंग का चयन हुआ है। मास्टर लक्ष्मण 11 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय वर्ल्ड ताइक्वांडो प्रतियोगिा में भाग लेने के लिए मुंबई से साउथ कोरिया के लिए रवाना होंगे। मास्टर लक्ष्मण का चयन मुंबई की प्रसिद्ध मार्शल आर्ट संस्था कोरियन कमवेट मार्शल आर्ट अकादमी की ओर से सीनियर वर्ग के ओवर 74 किग्रा भार वर्ग की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मास्टर अपने स्वयं के खर्च पर इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उनका पहला मुकाबला वेलमान के खिलाड़ी से होगा। बता दें कि मास्टर लक्ष्मण वर्तमान में 5वीं डन ब्लेक बेल्ट होकर भेल खेल प्राधिकरण भोपाल में ताइक्वांडो कोच के पद पर कार्यरत हैं। मास्टर लक्ष्मण ने इस प्रतियोगिता के लिए एक वर्ष पूर्व ही अपना अभ्यास शुरू कर दिया था।