आज से बंद हो जाएगा लंदन का इंडिया क्लब

आज से बंद हो जाएगा लंदन का इंडिया क्लब

लंदन। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का प्रतीक रहा लंदन स्थित इंडिया क्लब रविवार 17 सितंबर को स्थायी रूप से बंद हो जाएगा। इंडिया क्लब से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की ढेर सारी यादें जुड़ी रही हैं। यह भारतीय राष्ट्रवादियों के लिए वर्षों तक स्वदेश से दूर एक केंद्र रहा है। इसकी दीवारें पूर्व प्रधानमंत्रियों जैसे प्रमुख भारतीयों की तस्वीरों से सजी हैं।