तिरुपति के दर्शन करने जा रही छह साल की बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ

तिरुपति के दर्शन करने जा रही छह साल की बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ

अमरावती। आंध्र प्रदेश के तिरुपति स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन करने के लिए जाते समय, 6 साल की बच्ची को तेंदुए ने मार कर खा लिया। मंदिर दर्शन के लिए पैदल मार्ग से जाते समय तेंदुए ने बच्ची पर हमला किया था। दर्शन करने आए एक परिवार ने शुक्रवार शाम करीब 8 बजे अलिपिरी पैदल मार्ग से पर्वत पर चढ़ना शुरू किया। इसी दौरान यह घटना हुई। तेंदुए ने बच्ची के शरीर का लगभग आधा हिस्सा खा लिया था। पिछले एक महीने में तेंदुए के हमले का यह दूसरा हमला है। उसके बाद भी तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम प्रशासन ने कोई सावधानी नहीं बरती। घटन से श्रद्धालुओं में दहशत है।