एक दिन में 53 हजार करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण

सीएम शिवराज सिंह बोले- ये तिथि इतिहास में दर्ज होगी

एक दिन में 53 हजार करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को एक दिन में 53 हजार करोड़ के 14 हजार से अधिक कामों का एक साथ लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रदेश में इतना बड़ा आयोजन अपने आप में पहला है। मुख्यमंत्री ने कहा भी है कि अकेले आज के दिन ये तिथि इतिहास में दर्ज की जाएगी। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 18 विभागों के अंतर्गत प्रदेशव्यापी अधोसंरचना और विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

रपोर्ट कार्ड पेश किया

मुख्यमंत्री ने इस दौरान भाजपा शासन काल (18 साल) में विकास का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। सीएम ने कहा आज की तिथि 6 अक्टूबर दोपहर 12:00 बजे 53 हजार 5 करोड़ रुपए की लागत के 14 हजार 375 कामों का या तो लोकार्पण हो रहा है या शिलान्यास हो रहा है। न भूतो न भविष्यति। मैं मध्यप्रदेश को स्वर्णिम बनाकर ही चैन की सांस लूंगा, ये मेरा संकल्प है।

भोपाल में 566 करोड़ के होंगे विकास कार्य

सीएम ने ननि भोपाल और बीडीए के 566 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का गुफा मंदिर परिसर लाल घाटी में भूमि-पूजन किया।

कहां क्या बनेगा : गुफा मंदिर परिसर में 35 करोड़ से मानस भवन 

  • मिसरोद-बर्रई-बगली सड़क, रक्षा
  • विहार चरण-3, नगर विकास योजना 
  • एयरोसिटी चरण-2 नगर विकास योजना। चरण-1 में 43 एमआईजी 
  • शासकीय हासे. स्कूल करोंद के भवन निर्माण का भूमि-पूजन आदि 
  • 61 एलआईजी तथा 96 मल्टीयूनिट प्रकोष्ठों के निर्माण मप्र के बड़े काम 
  • आनंद नगर चौराहे पर बनेगा एलीवेटड फ्लाईओवर 
  • अयोध्या नगर बायपास 6 लेन व संदलपुर-बाड़ी मार्ग 4 लेन होगा 
  • इंदौर रिंग रोड के लिए 6,500 करोड़ की स्वीकृति 
  • संदलपुर-भैरूंदा-बुधनी-बाड़ी दो राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ेगा 
  • एनएच146 पर भोपाल-विदिशा के बीच 42 किमी के 4 लेन मार्ग की स्वीकृति, लागत 1248 करोड़ 
  • पशुपतिनाथ लोक विकसित होगा ल्ल शामगढ़-सुवासरा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना 1662 करोड़ से बनेगी

सीएम ने यह भी कहा

  • एक जमाना था जब मुरम और गिट्टी के रोड के लिए जनता तरसती थी। ल्ल मध्यप्रदेश ने तांगे से लेकर मेट्रो तक सफर किया है।
  • 7.5 लाख हेक्टेयर से सिंचाई क्षमता 47 लाख हेक्टेयर हो गई।

प्रदेश में ये काम होंगे

भूमिपूजन

  • 2073 विकास कार्य 
  • 45 हजार 46 करोड़ रुपए लोकार्पण
  • 12 हजार 302 विकास कार्य
  • 7 हजार 958 करोड़ रुपए