एनएसयूआई के प्रदर्शन में लाठीचार्ज, पदाधिकारियों सहित 2 टीआई चोटिल

एनएसयूआई के प्रदर्शन में लाठीचार्ज, पदाधिकारियों सहित 2 टीआई चोटिल

जबलपुर। पूर्व घोषणा के अनुसार गुरूवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने कलेक्ट्रेट के घेराव के लिए प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ गौतम और जिलाध्यक्ष सचिन रजक के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ निकले। घंटाघर में पुलिस ने बैरीकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। आगे बढ़ने की जिद के चलते पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया जिससे कई प्रदर्शनकारी नेता घायल हुए साथ ही झूमाझटकी में कोतवाली टीआई अनिल गुप्ता व विजय नगर टीआई संदीपिका ठाकुर,गोहलपुर टीआई विजय तिवारी व डीएसपी सुनील नेमा भी चोटिल हुए हैं। एनएसयूआई के ही पदाधिकारी प्रतीक गौतम,सक्षम यादव,रघु तिवारी के साथ कई कार्यकर्ता रानी दुर्गावती विश्व विद्यालय में भी प्रदर्शन करने पहुंचे जहां उन्हें पुलिस की लाठियों का सामना करना पड़ा। ये छात्रों की 5 सूत्रीय मांगों को लेकर यूनिवर्सिटी का घेराव करने पहुंचे थे। इन मांगों में लंबे समय से छात्रसंघ के चुनाव टाले जाने,जबकि हर साल छात्रों से छात्र संघ के नाम पर शुल्क की वसूली किए जाने,हर विभाग में मूलभूत सुविधाओं का अभाव,शिक्षक भर्ती में पारदर्शिता का अभाव,परिसर में बमबाजी करने वालों की अब तक पहचान न होने जैसे मुद्दे मांग में शामिल रहे।

सिविक सेंटर से नारेबाजी करते निकले

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे की अध्यक्षता में और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ गौतम और जिलाध्यक्ष सचिन रजक के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने निकले। कार्यकर्ता सिविक सेंटर में इकट्ठा होकर रैली के माध्यम से शिवराज सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय के पूर्व घंटाघर पहुंचे जहां पुलिस द्वारा बेरीकेटिंग करके उन्हें रोका गया परंतु कार्यकतार्ओं का उत्साह कम नहीं हुआ और वह बेरीकेट तोड़कर आगे बढ़ने लगे जिसमें पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे को गंभीर रुप से घायल किया उनके हाथ पांव छाती पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठियां भांजी साथ में जिलाध्यक्ष सचिन रजक पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसके कारण वह निजी हॉस्पिटल मे आईसीयू में भर्ती हैं। साथ मे करण तामसेतवार मोहम्मद अली अभिषेक पटेल आदि 100से ज्यादा कार्यकर्ता गंभीर रुप से घायल हुए जिन का इलाज निजीअस्पतालो में चल रहा है। पुलिस ने कार्यकतार्ओं के साथसाथ् ा महिला कार्यकर्ताओं पर भी पुरुष पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया जिसमें राष्ट्रीय सचिव पिंकी मुद्गल जैसे कई महिलाओं को गंभीर चोटें आई। कार्यकर्ता नई शिक्षा नीति का विरोध कर रहे थे और व्यापम द्वारा लिए जा रहे विभिन्न भर्ती परीक्षा में हो रही धांधली के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे थे।

प्रदर्शनकारी कर रहे थे गालीगलौज

वहीं पुलिस अधिकारियों की मानें तो प्रदर्शनकारी पुलिस अधिकारियों के साथ गालीगलौजकर अभद्रता कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर ही हमला कर दिया। जिससे कई पुलिस अधिकारी- कर्मचारी घायल हो गए।

इनकी रही उपस्थिति मुख्य रूप से उपस्थित थे

उत्तर मध्य विधायक विनय सक्सेना नगर अध्यक्ष जगत बहादुर अन्नु, केंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष अभिषेक चौकसे, शशांक दुबे,अमित मिश्रा,मोहम्मद अली, सक्षम गुलाटी, रिजवान अली कोटी आदि की सक्रिय सहभागिता रही।

आज एसपी आॅफिस का घेराव

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा एनएसयूआई नेताओं-कार्यकर्ताओं पर की गई दमनकारी कार्रवाई का विरोध करने शुक्रवार को एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू ने समस्त कांग्रेस प्रकोष्ठों से उपस्थिति की अपील की है।