हिन्दुत्व के खिलाफ बोला, कन्नड़ एक्टर चेतन की भारतीय विदेशी नागरिकता रद्द

हिन्दुत्व के खिलाफ बोला, कन्नड़ एक्टर चेतन की भारतीय विदेशी नागरिकता रद्द

बेंगलुरु। कन्नड़ अभिनेता और कार्यकर्ता चेतन अहिंसा का दावा है कि उनकी भारतीय विदेशी नागरिकता (ओसीआई) कार्ड भारत सरकार द्वारा रद्द कर दिया गया है। हिंदुत्व पर उनके अपमानजनक ट्वीट को लेकर बेंगलुरु पुलिस ने हाल ही में उन्हें गिरμतार किया था हालांकि कुछ दिनों में ही उन्हें जमानत मिल गई थी। दरअसल, 20 मार्च को चेतन ने अपने ट्विटर पर लिखा कि हिंदुत्व झूठ पर बना है। इसके बाद बेंगलुरू के शेषाद्रीपुरम पुलिस स्टेशन में शिवकुमार नामक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। शिकायत में कहा गया था कि उन्होंने लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।