जबलपुर सहित आसपास के संभागों में गरज-चमक के साथ बरसेगा पानी

जबलपुर सहित आसपास के संभागों में गरज-चमक के साथ बरसेगा पानी

जबलपुर। बदलता मौसम अब एक बार फिर बरसात के आसार बना रहा है। मौसमी सिस्टम के चलते आने वाले सप्ताह में जबलपुर,सागर,शहडोल,रीवा संभागों में गरज-चमक के साथ बौछारों की स्थिति बना रहा है। पिछले 3 दिनों से रात का पारा लगातार नीचे आया है। हालाकि गुरूवार की रात पारा 10,शुक्रवार को 7 और शनिवार को 10 डिग्री पर रहा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल रात का पारा 10 डिग्री या इससे कम पर ही रहेगा मगर 8 के नीचे नहीं जाएगा। वहीं दिन का पारा 21 से 26 डिग्री रहेगा। चक्रवात के चलते बारिश की संभावना बताई गई है जिसके चलते कृषकों को एक सप्ताह तक किसी तरह की गतिविधि न करने की सलाह दी गई है।

मौसम के असर से रातें ठंडी व दिन सामान्य हैं। पिछले 3 दिनों से जारी शीतलहर के चलते लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है।शहर पर बादल छाए हुए हैं और आगे भी कुछ दिन छाए रह सकते हैं। हवा का रुख उत्तर से दक्षिण के बजाए पूर्व से पश्चिम रहेगा। जिस कारण बंगाल की खाड़ी से आई नमी बादलों की जमावट करा रही है।