भारत की पहली रैपिड रेल सर्विस नमो भारत दिल्ली और मेरठ के बीच शुरू

भारत की पहली रैपिड रेल सर्विस नमो भारत दिल्ली और मेरठ के बीच शुरू

साहिबाबाद (उप्र)। पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर के 17 किलोमीटर लंबे प्रॉयारिटी ब्लॉक का शुक्रवार को उद्घाटन किया। उन्होंने इस ब्लॉक पर चलने वाली नमो भारत ट्रेन में यात्रा की। यह भारत की पहली रेपिड रेल सर्विस है। जानकारी के अनुसार मोदी पहली नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद साहिबाबाद से एक ट्रेन में सवार हुए। साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच ब्लॉक में पांच स्टेशन साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो हैं। ट्रेन के चलने से दिल्ली और मेरठ के बीच ट्रैवल का टाइम 1 घंटे हो जाएगा। ट्रेन की सेवाएं सुबह 6 बजे शुरू होंगी और रात 11 बजे मिलेंगी। यह प्रोजेक्ट 2025 तक पूरा होगा और तब इसमें 30 ट्रेनें चलाई जाएंगी।

क्या होगा ट्रेन का फायदा

  •  ट्रेन अधिकतम 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रμतार से दौड़ सकती है। 
  • इस ट्रेन की आॅपरेटिंग स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। 
  • दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल सिस्टम बनने के बाद 1 लाख गाड़ियां सड़कों से हटने की उम्मीद है। 
  • इससे करीब 2.5 लाख टन कार्बन उत्सर्जन हर साल कम होगा।

इस दशक के अंत तक अमृत भारत, वंदे भारत और नमो भारत मिलकर रेलवे को आधुनिक सिस्टम में परिवर्तित कर देंगी। - पीएमओ इंडिया