भारतीय इकोनॉमी 4 ट्रिलियन डॉलर के पार होने का दावा

भारतीय इकोनॉमी 4 ट्रिलियन डॉलर के पार होने का दावा

नई दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था के लिहाज से रविवार का दिन यादगार बन गया। दावा किया जा रहा है कि भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर के पार निकल गया है। हालांकि इसकी पुष्टि ना तो फाइनेंस मिनिस्ट्री ने की है, ना ही नेशनल स्टेटस्टिकल आॅफिस ने इस बारे में कुछ कहा है। यह दावा उस स्क्रीन शॉट को लेकर किया जा रहा है जो आईएमएफ के लाइव ट्रैकिंग जीडीपी फीड का है। इसे कई भाजपा नेताओं ने शेयर किया है। भारत के जीडीपी में पिछले कुछ सालों में लगातार वृद्धि हुई है। 2021 में यह 3.2 ट्रिलियन डॉलर था। 2022 में बढ़कर 3.6 ट्रिलियन डॉलर हो गया और 2023 में, यह बढ़कर 4 ट्रिलियन डॉलर होने का दावा है। हालांकि अभी भी भारतीय अर्थव्यवस्था पांचवे स्थान पर है। 

भारत के लिए यह वैश्विक गौरव का क्षण है, हमारी जीडीपी 4 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गई है। पीएम के नेतृत्व में नए भारत का उदय। नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व अद्वितीय है। - गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री

मेरे साथी भारतीयों को बधाई क्योंकि हमारा राष्ट्र चार ट्रिलियन डॉलर जीडीपी के आंकड़े को पार कर गया है। आपका अधिक सम्मान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। -देवेंद्र फणनवीस, उपमुख्यमंत्री महाराष्ट्र