भारत और न्यूजीलैंड किसानों के लिए मिलकर करेंगे काम: तोमर

शिकागो विवि ने लाइफ एक्सपेक्टेंसी को लेकर किया अध्ययन

भारत और न्यूजीलैंड किसानों के लिए मिलकर करेंगे काम: तोमर

नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में मंगलवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निर्यात विकास, कृषि, जैव सुरक्षा, भूमि सूचना व ग्रामीण समुदाय मंत्री डेमियन ओ'कॉनर के साथ बैठक की। बैठक में दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच कृषि सहयोग एवं साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई। न्यूजीलैंड के मंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए तोमर ने भारत व न्यूजीलैंड के बीच संबंधों के महत्व और इसकी निरंतर प्रगति के बारे में उल्लेख किया। उन्होंने 14 वर्षों के अंतराल के बाद संयुक्त व्यापार समिति को पुन: आरंभ किए जाने के संबंध में प्रकाश डाला और इसकी संरचना के तहत कृषि उत्पादों के लिए बाजार पहुंच के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने, भारतीय अनार के दानों को बाजार तक पहुंच प्रदान करने और भारत में एमएसएएमबी वीएचटी सुविधा से आम के आयात पर रोक हटाने के लिए न्यूजीलैंड के मंत्री को धन्यवाद दिया। तोमर ने ओ'कॉनर को वर्ष 2023 अंतर्राष्ट्रीय य मिलेट्स (श्रीअन्न) वर्ष के रूप में मनाने की भारत की पहल के बारे में जानकारी देते हुए श्रीअन्न के स्वास्थ्य और अन्य लाभों को बढ़ावा देने में उनका सहयोग मांगा, जिस पर डेमियन ने सकारात्मक सहयोग की बात कही। दोनों मंत्रियों ने बागवानी के समग्र विकास के लिए, दोनों देशों के बीच सहयोग ज्ञापन (एमओसी) में परिकल्पित साझेदारी की संभावनाओं पर जोर दिया।