हैलो...मैं दिव्यांग नहीं हूं, पुणे में नौकरी करता हूं

हैलो...मैं दिव्यांग नहीं हूं, पुणे में नौकरी करता हूं

इंदौर। हैलो...'आपका नम्बर हमें रोजगार कार्यालय से प्राप्त सूची में मिला है, आपकी दिव्यांगता कितने प्रतिशत है, आपके शरीर के कौन-से हिस्से में अक्षमता है।' 'जरा सनिए '...'माफ कीजिए मैं दिव्यांग नहीं हूं पूरी तरह से स्वस्थ हूं और पुणे में नौकरी भी कर रहा हूं, यह हककीत है उस सूची की है जो इंदौर जिला रोजगार कार्यालय ने सामाजिक न्याय विभाग को दिव्यांग मेले के लिए उपलब्ध करवाई है। सरकारी सिस्टम में होने वाली गड़बड़ी का खुलासा तब हुआ जब दिव्यांगों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए सूची में दिए गए नम्बर पर फोन लगाए गए ताकि उसके लिहाज से नौकरी उपलब्ध करवाई जा सके, लेकिन फोन पर जो जवाब मिला वो चौंकाने वाला था।

1286 नामों की दी गई सूची में सभी शारीरिक रूप से स्वस्थ्य

1286 नामों की दी गई सूची में सभी शारीरिक रूप से स्वस्थ्य मिले। मामला सामने आया तो पूरी सूची में गड़बड़ी होने की आंशका के चलते सामाजिक न्याय विभाग ने अपनी स्वयं की सूची बनाई और इसके माध्यम से दिव्यांगों को मेले आमंत्रित किया जा रहा है। जिला प्रशासन 20 फरवरी को मेले का आयोजन कर रहा है।

भोपाल से ही मिली थी गड़बड़ सूची : मंडलोई

गड़बड़ी सामने आने के बाद जिला रोजगार अधिकारी पी एस मंडलोई ने रोजगार पंजीयन की प्रकिया को दोषी बताया है क्योंकि सूची भोपाल से मिली थी, उन्होंने सूची में गड़बड़ी का ठीकरा भोपाल पर फोड़ दिया है। वहीं दूसरा कारण बच्चों द्वारा किए गए पंजीयन में गलती से दिव्यांगता विकल्प चुनना भी बताया जा रहा है।

गड़बड़ी का खामियाजा दिव्यांग भुगत रहे

1286 युवाओं की सूची हटाए जाने से अब इसमें शामिल असली दिव्यांग भी रोजगार पाने के अवसर चूक गए हैं, हालांकि अधिकारियों ने इसके लिए दिव्यांग संस्थाओं और जनसम्पर्क पोर्टल के माध्यम से गूगल फार्म जारी कर 800 से अधिक युवाओं का पंजीयन किया है।

सुधार के लिए सूचना दी

रोजगार कार्यालय से प्राप्त सूची दिए गए नम्बरों पर फोन लगाया तो दिव्यांग युवा नहीं मिले वे पुरी तरह स्वस्थ्य थे, डेटाबेस में गड़बड़ी है। गूगल फार्म के माध्यम से पंजीयन किया जा रहा है। रोजगार कार्यायल को त्रुटी सुधार के लिए सूचना दी है। भोपाल मुख्यालय को भी पत्र जारी किया जाएगा। सुचिता तिर्की, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय विभाग

गड़बड़ी होने की सूचना पत्र के माध्यम से दूंगा

मुझे सामाजिक न्याय विभाग की ओर 1286 दिव्यांगों वाली सूची में गड़बड़ी होने पर उसके डेटाबेस को उपयोग नहीं करने की सूचना मिली थी। मैं भोपाल मुख्यालय गड़बड़ी होने की सूचना पत्र के माध्यम से दूंगा। पी एस मंडलोई, जिला रोजगार अधिकारी