पहाड़ों पर बर्फवारी, ठंडी हवाओं से सबसे ठंडी रात ग्वालियर में 5.7 डिसे दर्ज की गई

पहाड़ों पर बर्फवारी, ठंडी हवाओं से सबसे ठंडी रात ग्वालियर में 5.7 डिसे दर्ज की गई

ग्वालियर। पहाड़ों पर बर्फवारी और ठंडी हवाओं के चलने से दूसरे दिन भी ग्वालियर अंचल की रात सबसे सर्द रही। दतिया के बाद बुधवार को ग्वालियर का न्यूनतम पारा प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया है। इससे ठिठुरन और गलन दोनों बढ़ गई हैं। आठ डिग्री से नीचे 11 शहर ठंड के शिकार हैं। मध्यप्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी का पारा 6 डिसे पर है। घाटी से चल रहीं ठंडी हवाओं के कारण ग्वालियर अंचल ठंड के आगोश में है। दतिया के बाद बुधवार को ग्वालियर की रात सबसे सर्द रही। प्रदेश के 11 अन्य शहर ऐसे हैं, जो 8 डिसे के नीचे सिमट गए हैं। मौसम विभाग का मानना है कि बर्फवारी होने और ठंडी हवाओं के आने से यह तापमान और नीचे लुढ़क सकता है।

इन शहरों का पारा 8 डिसे से नीचे

जबलपुर 7.6 डिसे, मंडला 7.2, नौगांव 7.0, रीवा 6.5, उमरिया 7.3, मलाजखंड 7.3, बैतूल 7.5, दतिया 6.4, पचमढ़ी 6, राजगढ़ 6.6, रायसेन में 7.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

9 अलाव जले, 20 और जलेंगे

पार्क विभाग द्वारा 9 अलाव पहले ही रैन बसेरा में जलाए जा चुके हैं, 20 और जलाए जाने की तैयारी की जा रही है। यह अलाव मंदिर, चौराहों पर जलाए जाएंगे।