जबलपुर के खमरिया में आदिवासी महिला से गैंगरेप, 2 आरोपी अरेस्ट

जबलपुर के खमरिया में आदिवासी महिला से गैंगरेप, 2 आरोपी अरेस्ट

जबलपुर। शहर के खमरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली आदिवासी महिला के साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया। महिला ने जब शिकायत की बात कही, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। दहशत में महिला ने दो दिन तक किसी को नहीं बताया। उसने अपने पति से आपबीती सुनाई, जिसके बाद थाने जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला कायम कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गांव में ही रहने वाले खिलन यादव और जय यादव आए दिन उसे परेशान करते थे। रास्ते में जाते वक्त घूरकर देखते थे, लेकिन उसने अनदेखा कर दिया। दो दिन पहले जब वह अकेली घर पर थी, तभी दोनों आरोपी उसके घर में घुसे और धमकाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों आरोपियों ने जाते हुए धमकी दी थी कि यदि किसी को इस घटना के बारे में बताया तो तुझे और तेरे पति को जान से मार देंगे।