नोएडा में हिंडन नदी से आई बाढ़, तैरने लगीं 500 कारें

नोएडा में हिंडन नदी से आई बाढ़, तैरने लगीं 500 कारें

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में गंगा और यमुना नदी के बाद अब हिंडन नदी का पानी उफान पर है। इसका पानी नोएडा की सड़कों पर तबाही मचा रहा है। प्लैंड सिटी माना जाने वाला नोएडा मानसून की बारिश झेलने में फेल नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 500 से ज्यादा कारें तैरती नजर आ रही हैं। गौतमबुद्ध नगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि हिंडन नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। हिंडन बैराज पर खतरे का स्तर 205.8 है। वहीं, सिंचाई विभाग के अनुसार, यह फिलहाल 201.5 है। बाढ़ क्षेत्र में लोगों के घरों में पानी भर गया है।