चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में सेट करने की पांचवीं कवायद सफलतापूर्वक पूरी

चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में सेट करने की पांचवीं कवायद सफलतापूर्वक पूरी

बेंगलुरू। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने ‘चंद्रयान-3’ को चंद्रमा की कक्षा में ऊपर उठाने की पांचवें चरण की प्रक्रिया (भू-समीपक कक्षा में पहुंचाना) मंगलवार को सफलतापूर्वक पूरी कर ली। यह कार्य बेंगलुरू में इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क से किया गया। इसरो ने कहा कि यान के 236 किमी की कक्षा में पहुंचने की उम्मीद है। अवलोकन के बाद हासिल की गई कक्षा की पुष्टि की जाएगी। चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को चंद्रमा की सतह के लिए उड़ान भरी थी। इसरो ने कहा कि चंद्रयान को कक्षा में ऊपर उठाने की अगली प्रक्रिया ‘ट्रांसलूनार इंजेक्शन (टीएलआई)’ 1 अगस्त 2023 को होगी।

  • आगे बढ़ो इसरो आप एब्सल्यूट ब्यूटी हो। ये अनंत ब्रह्मांड में एक छोटी से पहल है। यहां खरबों सीक्रेट्स हैं। इसरो आप मुझे इंसपायर करते हो। - ईथर्श
  • आखिरी ऑर्बिट रेजिंग सफल हुआ। अब अगला मून शॉट होगा। - तीर्थ चक्रबर्ती