नीमच के किसान सिंचाई सुविधाओं से पंजाब को छोड़ेंगे पीछे : सीएम

नीमच के किसान सिंचाई सुविधाओं से पंजाब को छोड़ेंगे पीछे : सीएम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नीमच जिले में गांधी सागर बांध और अन्य साधनों से हर किसान के खेत तक पानी पहुंचाएंगे। यहां के किसान पंजाब के किसानों को पीछे छोड़ देंगे। उन्होंने कांग्रेस सरकार को कठघरे में खड़े करते हुए कहा कि पूर्व सरकार ने गांधी सागर बांध से किसानों को पर्याप्त सिंचाई दिलवाने पर ध्यान नहीं दिया, जबकि यह असंभव कार्य नहीं था। शीघ्र ही 3500 करोड़ रुपए लागत की नीमच- जावद सिंचाई योजना भी प्रारंभ की जाएगी। मुख्यमंत्री नीमच जिले के मनासा में विकास पर्व के कार्यक्रम में 1208 करोड़ रुपए की रामपुरा मनासा वृहद सूक्ष्म दाबयुक्त सिंचाई परियोजना के भूमि-पूजन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण कर रहे थे।

मनासा में भूमि-पूजन, लोकार्पण: मुख्यमंत्री चौहान ने मनासा में 1245 करोड़ 42 लाख रुपए के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन और 36 करोड़ 76 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।