गन पॉइंट पर दिनदहाड़े डॉक्टर का अपहरण, बदमाशों ने 4 लाख की फिरौती लेकर छोड़ा

गन पॉइंट पर दिनदहाड़े डॉक्टर का अपहरण, बदमाशों ने 4 लाख की फिरौती लेकर छोड़ा

ग्वालियर। ग्वालियर में फिल्मी तरीके से हथियारबंद बदमाशों ने गन पॉइंट पर एक डॉक्टर का अपहरण किया। बदमाशों ने घटना को अंजाम उस वक्त दिया, जब डॉक्टर अपनी नर्सिंग होम से घर खाना खाने जा रहे थे। उन्होंने डॉक्टर को दोपहर से रात 8 बजे तक कार में घुमाया और चार लाख रुपए की फिरौती लेकर छोड़ा। घटना शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र की है, जहां बदमाशों ने डॉक्टर का किडनैप करने के बाद उन्हें चार घंटे तक कार में घुमाया और फिर फिरौती की रकम लेकर फरार हो गए।

किडनैपरों के चंगुल से छूटने के बाद डॉक्टर ने पुलिस से शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मोहन नगर में रहने वाले प्रमोद पहारिया डॉक्टर हैं। गुरुवार की दोपहर घर जाते समय एक बाइक आकर उनकी कार से टकराई। बाइक पर तीन युवक सवार थे, जो कि टकराते ही डॉक्टर के ऊपर अकड़ने लगे। इसी दौरान एक बदमाश ने उनके ऊपर पिस्टल अड़ा दी।

डॉक्टर के अपहरण का मामला सामने आया है। हमने उनकी शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। - राजेश सिंह चंदेल, एसपी ग्वालियर