प्रदेश में दतिया रहा सबसे ठंडा, भोपाल में दिन और रात के तापमान में मात्र 2.3 डिग्री से. का अंतर

प्रदेश में दतिया रहा सबसे ठंडा, भोपाल में दिन और रात के तापमान में मात्र 2.3 डिग्री से. का अंतर

भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भोपाल, दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी सहित ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। गुरुवार को दतिया सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, भोपाल में बुधवार रात के बाद गुरुवार को दिन में कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इससे पहले कोहरा छाया हुआ था। बारिश के बीच 18 से 20 किमी प्रति घंटा की रμतार से चली। भोपाल में बुधवार को दिन का पार 23.9 डिग्री रहा जो, गुरुवार को 16.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। ग्वालियर: न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री रहा, चली शीतलहर। इंदौर: गुरुवार सुबह इंदौर और संभाग के कई जिलों में बारिश। जबलपुर: अगले 2 दिनों में संभाग में बारिश की संभावना है।

यहां 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा तापमान

ग्वालियर 14.7         सागर 16.6     

खजुराहो 16.6         भोपाल 16.7

नौगांव 16.7            दमोह 17.6

रायसेन 17.8           सतना 17.8

रतलाम 18.0           गुना 18.4

उज्जैन 19.0            रीवा 19.2

इंदौर 19.6             पचमढ़ी 19.8

39 जिलों में रहा कोहरा: भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, ग्वालियर, दतिया, गुना, अशोक नगर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, छतरपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, दमोह, पन्ना और सतना में मद्यम से घना कोहरा रहा। अन्य जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा रहा। 

14 से ज्यादा जिलों में छाया रहेगा कोहरा

रीवा, मऊगंज, सतना, ग्वालियर, चंबल संभाग, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सीहोर, भोपाल, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर और नीमच में कोहरा रहने का अनुमान है। यहां विजिबिलिटी 50 से 500 मीटर तक रह सकती है।

फसलों के लिए फायदेमंद

बारिश से रबी की फसल गेंहू, चना, मटर को कोई नुकसान नहीं है। गेंहू की फसल बढ़ने की अवस्था में है। इस अवस्था में बारिश होना इसके लिए फायदेमंद है। इससे असिंचित क्षेत्रों में गेंहू की पैदावार बढ़ेगी। चना, मसूर एवं बटरी आदि को भी इस पानी से फायदा होगा। अलसी, सरसों को भी फायदा होगा। जिन किसानों ने धान को गहाई कर लिया है वे उसे सुरक्षित स्थान पर रख लें। - डॉ. संजय सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक जवाहरलाल कृषि विवि, जबलपुर