वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के सम्मान; आलिया-कृति बेस्ट एक्ट्रेस, अल्लू बने बेस्ट एक्टर

वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के सम्मान; आलिया-कृति बेस्ट एक्ट्रेस, अल्लू बने बेस्ट एक्टर

नई दिल्ली। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। अपने जमाने की दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। आलिया भट्ट और कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है। अल्लू अर्जुन को सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया।

सम्मान पाने के बाद भावुक हुईं वहीदा रहमान

पुरस्कार पाने के बाद वहीदा भावुक नजर आईं। उन्होंने सभी को-एक्टर्स, टेक्निशियन्स, डायरेक्टर्स, म्युजिशियन्स और फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि अगर वो लोग ना होते तो शायद आज उन्हें ये सम्मान ना मिल रहा होता।

अल्लू अर्जुन ने जताई खुशी:अल्लू ने अवॉर्ड जीतने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, मैं बेहद खुश हूं कि मुझे यह पुरस्कार मिला। एक व्यावसायिक फिल्म के लिए इसे प्राप्त करना मेरे लिए दोहरी उपलब्धि है। इस मौके पर अल्लू अर्जुन ने पुष्पा का सिग्नेचर मूव किया।