मालवा-निमाड़ में बढ़ी ठिठुरन वाली ठंड...धार सबसे ठंडा

मालवा-निमाड़ में बढ़ी ठिठुरन वाली ठंड...धार सबसे ठंडा

इंदौर। आधा दिसंबर निकलते ही अब ठंड ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे इंदौर का न्यूनतम तापमान 7 डिसे दर्ज किया गया यानी यह इस सीजन का सबसे निम्नतम स्तर रहा। ठंड का असर केवल इंदौर में ही नहीं बल्कि पूरे मालवा निमाड़ में भी देखा गया।

मौसम विभाग के अनुसार सबसे ठंडा धार रहा, इसके बाद खंडवा और फिर इंदौरउ ज्जैन रहे। इंदौर सहित पूरे मालवा-निमाड़ में दोपहर में भी ठंडक बढ़ी और शाम होते-होते सर्द हवाएं चलने लगी, जिससे तापमान में और गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार धार का अधिकतम तापमान 19 डिसे, खंडवा 20, इंदौर और उज्जैन में 21 डिसे दर्ज किया। वहीं सोमवार सुबह 8.30 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार इंदौर का न्यूनतम तापमान 7 डिसे दर्ज किया।

मौसम में बदलाव उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की वजह से देखा जा रहा है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में बर्फ गिरने लगी। बफीर्ली हवाएं अब देश के कई हिस्सों में ठंडक बढ़ा रही हैं। आगामी दो-तीन दिन इसी तरह की ठंड का असर बना रहेगा। सर्द हवाएं चलने के भी आसार हैं। वहीं रात का पारा 7 डिसे और उससे नीचे भी रह सकता है।