चंद्रयान-3 के लैंडर ने ली चंद्रमा की तस्वीरें, इसरो ने जारी किया वीडियो

चंद्रयान-3 के लैंडर ने ली चंद्रमा की तस्वीरें, इसरो ने जारी किया वीडियो

बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल पर लगे कैमरों द्वारा ली गई चंद्रमा की तस्वीरें शुक्रवार को जारी कीं। प्रॉपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल के गुरुवार को अलग होने के बाद ली गई तस्वीरों में चंद्रमा की सतह पर गड्ढे दिखाई देते हैं, जिन्हें इसरो द्वारा जारी की गई तस्वीरों में ‘फैब्री’, ‘जियोडार्नो ब्रूनो’ और ‘हरखेबी जे’ के रूप में चिह्नित किया गया है। एक्स पर शेयर की गई तस्वीरों में 15 अगस्त को लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) द्वारा ली गई तस्वीरें और 17 अगस्त को प्रणोदन मॉड्यूल से लैंडर मॉड्यूल के अलग होने के ठीक बाद लैंडर इमेजर (एलआई) कैमरा-1 द्वारा ली गई तस्वीरें शामिल हैं। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल को एक कक्षा में नीचे लाया जाएगा, जिससे यह 23 अगस्त को दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉμट लैंडिंग’ करेगा।