विस चुनाव में इंदु 6 लाख खर्च करने वाले प्रत्याशी, पाटन में विसंगति पर 7 को नोटिस

विस चुनाव में इंदु 6 लाख खर्च करने वाले प्रत्याशी, पाटन में विसंगति पर 7 को नोटिस

जबलपुर। विधानसभा का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के निर्वाचन व्यय लेखा के परीक्षण हेतु निर्धारित की गई तिथियों के अनुसार शनिवार को विधानसभा क्षेत्र पाटन, बरगी, जबलपुर उत्तर और विधानसभा क्षेत्र पनागर से चुनाव लड़ रहे कुल 46 उम्मीदवारों में से 38 ने ही चुनावी अभियान पर अब तक हुये खर्च का ब्यौरा जिला निर्वाचन कार्यालय के एक्सपेंडिचर मानिटरिंग सेल के समक्ष प्रस्तुत किया है। जिला निर्वाचन कार्यालय के एक्सपेंडिचर मानिटरिंग सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र पाटन से चुनाव लड़ रहे 19 उम्मीदवारों में से 18 ने अब तक चुनाव खर्चे का ब्यौरा संबंधित सहायक व्यय को परीक्षण के लिए प्रस्तुत किया। इनमें से आठ उम्मीदवारों निर्वाचन व्यय लेखे में चुनाव अभियान पर खर्च होना बताई गई राशि और मानिटरिंग सेल द्वारा संधारित किये जा रहे शेडो रजिस्टर में उल्लेखित राशि में अंतर पाया गया।

पाटन विधानसभा

पाटन विधानसभा से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी अजय विश्नोई के निर्वाचन व्यय लेखे में चुनावी अभियान पर अब तक 1 लाख 34 हजार 734 रुपए खर्च होना बताया है। वहीं तान सिंह ठाकुर (तन्नु भईया) ने 10 हजार 464 रुपए, नीलेश अवस्थी 1 लाख 60 हजार 719रुपए, विजय मोहन ने 59 हजार 22 रुपए, लीलाधर झाारिया ने 12 हजार 500, शांति बाई कोल ने 6 हजार रुपए, अनिल कुमार राजपूत, अरविंद कुमार, ओम प्रकाश सिंह, दिनेश एवं नीलेश कुमार गर्ग ने 10-10 हजार रुपए, कमलेश कुमार पटेल (भैयाजी) ने 10 हजार रुपए एवं राज कुमार ताम्रकार ने 10 हजार 370 रुपए, राधेश्याम ने 10 हजार रुपए, वीरेन्द्र सिंह ने 5 हजार रुपए एवं सूरज महावत ने 10 हजार रुपए खर्च होना बताया है।

विधानसभा क्षेत्र बरगी

विधानसभा क्षेत्र बरगी से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में से आनंद सिंह लोधी ने निर्वाचन व्यय लेखा में 2 लाख 40 हजार 406 रुपए, संजय यादव ने 3 लाख 9 हजार 963 रुपए, अनीता पटेल, आशीष मिश्रा एवं उमाकांत सोबरन सिंह (बाबूजी) ने 10-10 हजार रुपए, मांगीलाल मरावी ने 5 हजार रुपए तथा मोनू सत्य सिंह पटैल ने अपने चुनावी अभियान पर अब तक 10 हजार रुपए व्यय होने का लेखाजोखा दिया है। इस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे नीरज सिंह लोधी निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत करने उपस्थित नहीं हुये।

विधानसभा क्षेत्र जबलपुर उत्तर

विधानसभा क्षेत्र जबलपुर उत्तर से प्रथम चरण में निर्वाचन व्यय लेखा परीक्षण हेतु प्रस्तुत करने वाले उम्मीदवारों में अभिलाष पाण्डेय ने 2 लाख 20 हजार 017रुपए, विनय सक्सेना ने 4 लाख 01 हजार 515 रुपए, बलराम श्रीवास्तव ने 17 हजार 600 रुपए एवं संजय जैन ने 10 हजार 350 रुपए के चुनाव खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत किया है। जबलपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे सिकंदर अली, देवेन्द्र शुक्ला, ब्रजेश पाठक एवं रजनीश नवेरिया उपस्थित नहीं हुये।

विधानसभा क्षेत्र पनागर

आशा गोंटिया ने 1 लाख 08 हजार 870 रुपए, पंकज पाठक ने 4 लाख 97 हजार 011 रुपए, राजेश पटैल ने 5 लाख 38 हजार 841 रुपए, सुशील कुमार तिवारी ने 6 लाख 09 हजार 699 रुपए, अनीता ओमप्रकाश केवट ने 10 हजार रुपए, महेन्द्र यादव ने 1 लाख 07 हजार 060 रुपए, अनिल कुमार अहिरवार ने 47 हजार 068 रुपए, गौरीशंकर तिवारी ने 11 हजार 265 रुपए एवं रूचि सिसोदिया ने 10 हजार रुपए का खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत किया है।

इन्हें दिया जाएगा नोटिस

शैडो रजिस्टर से उम्मीदवार द्वारा चुनाव अभियान पर खर्च की गई राशि का मिलान नहीं होने पर पाटन विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार अजय विश्नोई, तान सिंह ठाकुर, नीलेश अवस्थी, विजय मोहन, लीलाधर ताम्रकार झारिया, शांति बाई कोल एवं राज कुमार ताम्रकार को भी नोटिस जारी किया जायेगा।

सफर में अगर साथ नहीं दस्तावेज तो मुश्किलें खड़ी करेगा कैश

कहते हैं रुपया हर मुश्किल को आसान बनाता है लेकिन मौजूदा दौर में यही मुश्किलें बढ़ा रहा है। दरअसल, आचार संहिता के दौरान बगैर दस्तावेज के 50 हजार से ज्यादा की रकम का परिवहन होता है तो वह संदेह के दायरे में है। कुछ ऐसे ही हाल ज्वैलरी के हैं। कुल मिलाकर विशेषज्ञों की सलाह यही है कि जहाँ तक जरूरत न हो, बड़े अमाउंट और जेवरातों के साथ सफर से बचा जाए। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रशासन ने जिले में 24 स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) का गठन किया है। पुलिस और इनकम टैक्स के ऑफीसर भी अलर्ट मोड पर हैं। नतीजतन, एक दर्जन से ज्यादा बड़े ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें कैश और ज्वैलरी का अवैध तरीके से परिवहन पाया गया। गौर करने वाली बात यह है कि इनमें से अधिकांश लोग ऐसे रहे जिन्होंने नियम-कायदों की अनदेखी की या फिर उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं रही।