सीबीआई छापा: 16.24 करोड़ के घोटाले में शहर के 5 अफसरों व 3 ठेकेदारों के घरों पर दबिश

सीबीआई छापा: 16.24 करोड़ के घोटाले में शहर के 5 अफसरों व 3 ठेकेदारों के घरों पर दबिश

जबलपुर। सेना की मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज एमईएस में बगैर काम कराए 16.24 करोड़ रुपए के भुगतान के मामले में शहर के 5 अफसरों और 3 ठेकेदारों पर सीबीआई के छापे की खबर से हड़कंप है। सीबीआई ने एक प्रेस नोट भी जारी करते हुए बताया है कि इसमें घोटाले से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं।

सीबीआई के मुताबिक कागजों में फर्जी रेनोवेशन और कंस्ट्रक्शन वर्क दिखाकर ये घोटाला साल 2020-21, साल 2021-22 और साल 2022-23 यानि बीते 3 सालों में किया गया जिसमें एमईएस के अधिकारियों ने भ्रष्टाचार करते हुए निजी फर्मों को फायदा पहुंचाया। जबलपुर सीबीआई और एसीबी ने एमईएस के पूर्व और वर्तमान जीई सहित 17 आरोपियों पर धोखाधड़ी, गबन और जालसाजी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है और मामले की जांच की जा रही है।

ये हैं कार्रवाई के शिकार

  • बीएम वर्मा, तत्कालीन जीई, सैन्य इंजीनियरिंग सेवा, रक्षा मंत्रालय (निवासी- क्वार्टर नंबर पी-10, नवदीप एन्क्लेव, सीओडी रांझी, जबलपुर) 
  • धीरज कुमार, वर्तमान जीई, सैन्य इंजीनियरिंग सेवा, रक्षा मंत्रालय (निवासी-क्वार्टर नंबर पी-10, नवदीप एन्क्लेव, सीओडी रांझी, जबलपुर) 
  • राजीव भारती, तत्कालीन एजीई, सैन्य इंजीनियरिंग सेवा, रक्षा मंत्रालय (निवासी-क्वार्टर नंबर 98/01, एसई फॉल्स (सेना), मुख्यालय सीई, शिलांग जोन पूर्वी खासी हिल्स, मेघालय) 
  • केएन विश्वकर्मा वर्तमान एजीई, सैन्य इंजीनियरिंग सेवा, रक्षा मंत्रालय (निवासी-मकान नंबर 286, छोटी ओमती जबलपुर) 
  • रत्नेश कुमार त्रिपाठी जेई, सैन्य इंजीनियरिंग सेवा, रक्षा मंत्रालय (निवासी- क्वार्टर नंबर पी-9/2, एएसडी कालोनी सीओडी, जबलपुर) 
  • मुकेश तिवारी, जेई सैन्य इंजीनियरिंग सेवा, रक्षा मंत्रालय (निवासी-क्वार्टर नं. 39/01, मंदिर कालोनी, सीओडी, एमईएस कालोनी, जबलपुर) 
  • मिंटू राज, एई, एमईएस
  • मनोज कुमार जेई, एमईएस 
  • मेसर्स शिवालिक इंजीनियरिंग वर्क्स, सोनभद्र यूपी 
  • मेसर्स स्काईलाईन एनकॉन, साउथ वेस्ट दिल्ली
  • मेसर्स रस्तोगी बिल्डर्स, दिल्ली 
  • मेसर्स आर के ट्रांसफार्मर, जबलपुर
  • मेसर्स डायमंड इलेक्ट्रिकल, दिल्ली 
  • मेसर्स ए के बिल्डर्स, जबलपुर 
  • मेसर्स मंगलम ट्रेडर्स , वाराणसी, यूपी 
  • मेसर्स गौतम इलेक्ट्रिक वर्क्स दिल्ली 
  • मेसर्स जितेन्द्र सिंह, जबलपुर