कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय धरना शुरू

कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय धरना शुरू

ग्वालियर। राहुल गांधी को संसद से अयोग्य घोषित करने के विरोध में ब्लॉक स्तरों पर कांग्रेस का धरना शुरू हो गया है। शनिवार को थाटीपुर और ग्वालियर ब्लॉक के कार्यकर्ताओं द्वारा सांकेतिक धरना दिया गया। वक्ताओं ने 2023 के चुनाव में कांग्रेस को जिताने का आव्हान किया है। साथ ही 2024 को लोकसभा के चुनाव में मोदी को हटाने और देश बचाने का भी नारा गुंजाया है।

थाटीपुर में विधायक डा. सतीश सिकरवार तथा ग्वालियर में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने आम जन से आव्हाान किया है कि देश में महंगाई अपनी रफ्तार के साथ बढ़ रही है। आमजन त्रस्त है लेकिन उसकी सहूलियत के लिए कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा। सुनील शर्मा ने कहा कि देश की जनता को भाजपा सरकार द्वारा छला जा रहा है। जबकि सच्चाई है कि जनता त्रस्त है और दूसरे लोग मस्त होकर काम कर रहे हैं। दोनों धरना स्थलों पर काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।