स्कूटी-मोबाइल और इन्फ़्लूएंसर्स से बढ़ेगी भाजपा की युवा ताकत

स्कूटी-मोबाइल और इन्फ़्लूएंसर्स से बढ़ेगी भाजपा की युवा ताकत

भोपाल। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ने और प्रभावित करने पर जोर दिया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरुवार को बैठकों का दौर चला। देर शाम संगठन के पदाधिकारियों और सांसद-विधायकों की बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के संदेश दिया गया। इसके साथ ही विधायकसांसदों को अगले महीनों के कार्यक्रम दिए गए हैं। खास तौर से युवा वोटर्स को सरकार और पार्टी के कार्यों से प्रभावित करने का टास्क दिया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार छात्राओं को स्कूटी, युवाओं को मोबाइल, टैबलेट आदि के जरिए पार्टी की ताकत बढ़ाने पर जोर रहेगा। प्रभारी महामंत्री पी. मुरलीधर राव ने सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहने को भी कहा है। हर बूथ पर सोशल मीडिया इन्फ़्लूएंसर्स तैयार करने को कहा है। इन्फ़्लूएंसर्स ऐसे कंटेंट क्रिएटर होंगे जो प्रभावी ढंग से पार्टी की बात युवाओं तक पहुंचाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना के लिए लगातार सक्रिय रहने को कहा। पार्टी पदाधिकारियों ने सत्ता और संगठन के तालमेल पर जोर दिया। नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने को भी कहा गया है।

10 महीने बाद सिद्धार्थ मलैया की भाजपा में वापसी

प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया की 10 माह बाद गुरुवार को घर वापसी हो गई। प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव, सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। उनके साथ ही पांच मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, मनीष तिवारी, संतोष रोहित, अभिलाष हजारी, देवेंद्र राजपूत भी भाजपा में आए। सिद्धार्थ के भाजपा में शामिल होने की स्क्रिप्ट 11 दिसंबर को ही लिखी जा चुकी थी, जब पूर्व मंत्री जयंत मलैया के 75वें जन्मदिन पर आयोजित अमृत महोत्सव में भाजपा नेताओं ने एक सुर में उनकी कमी का अहसास बयां किया था। 276 पशु सखियों को मप्र और गुजरात में मिला ए-हेल्प प्रशिक्षण भोपाल। प्रथम बैच की 276 पशु सखियों द्वारा मध्यप्रदेश और गुजरात में ए-हेल्प का प्रशिक्षण लिया जा रहा है। इन्हें ए-हेल्प का आवासीय प्रशिक्षण राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड आनंद (गुजरात) और मप्र के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के जरिए दिया जा रहा है। एनआरएलएम में पंजीकृत महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों को पशुपालन गतिविधियों, योजनाओं, सामान्य घरेलू पशु उपचार, पशुओं की उचित देखभाल और संतुलित आहार से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया है। इससे ग्राम स्तर पर पशुपालकों को काफी लाभ मिलने के साथ महिला स्व-सहायता समूह भी आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

वापसी इसलिए... दमोह में विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह की हार के पीछे टीम सिद्धार्थ मलैया (टीएसएम) का विरोध माना गया। सिद्धार्थ और पांच मंडल अध्यक्षों के निलंबन के बाद उनकी वापसी नहीं हुईतो उन्होंने जून 2022 में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। नपा चुनाव में टीएसएम के पांच पार्षद भी जीते। दमोह में भाजपा की नगर पालिका नहीं बन सकी। अब विस चुनाव में पार्टी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। पार्टी विस चुनाव के लिए दमोह से सिद्धार्थ को जीतने वाले प्रत्याशी के रूप में देख रही है।

विजय संकल्प अभियान : ‘जीवंत बूथ’ से मप्र को फिर नंबर-1 बनायेंगे

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रदेश भाजपा हर बूथ पर 51 प्रतिशत से ज्यादा वोट के लिए जी तोड़ मेहनत में जुटी है। प्रदेश के सभी बूथों के डिजिटाइजेशन के बाद अब हर बूथ को जीवंत व सक्रिय रखने के लिए भाजपा 4 से 14 मई तक बूथ विजय संकल्प अभियान चलाएगी। जीवंत बूथ का मतलब है, हर बूथ पर पार्टी की विचारधारा प्रवाहित होनी चाहिए। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में मुरलीधर राव ने कहा कि बूथों के डिजिटाइजेशन में मध्यप्रदेश शीर्ष पर रहा है। उस अभियान की तरह ही इस अभियान में भी प्रदेश को शीर्ष स्थान पर लाने के लिए जुट जाएं। राव ने कहा कि बूथ हमारे संगठन की महत्वपूर्ण इकाई है, लेकिन वह सिर्फ वोट हासिल करने के लिए नहीं है। बूथों का स्वरूप जल्द ही बदलने वाला है। हर बूथ के आसपास का इलाका स्वच्छ और हरा-भरा होना चाहिए तथा वहां सामाजिक समरसता दिखाई देना चाहिए। 4 से 14 मई तक चलने वाले बूथ विजय संकल्प अभियान का उद्देश्य बूथों को ऐसा ही बनाना है। राव ने कहा कि प्रत्येक 15 दिनों में जिलों में कोर की बैठक अनिवार्य रूप से हो और जिला पदाधिकारी प्रवास पर अधिक से अधिक जोर दें। इस अभियान की दृष्टि से जिला, मंडल, विधानसभा और क्लस्टर स्तर की टोलियों के गठन का काम जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए। जिस तरह से प्रदेश स्तर पर न्यू ज्वाइनिंग कमेटी का गठन हुआ है, उसी तरह की कमेटियां मंडल स्तर पर भी गठित की जाएंगी।

कार्यकर्ता की ताकत से रचेंगे इतिहास : वीडी

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गुजरात की प्रचंड जीत का श्रेय वहां के कार्यकर्ताओं और 80 लाख पन्ना समितियों को दिया। गुजरात चुनाव से जुड़े लोग बताते हैं कि पन्ना समितियों का सदस्य बनने से कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी का बोध हुआ और कार्यकर्ता का यही भाव हमारी ताकत है। हमें इसी ताकत को जागृत करने की आवश्यकता है। इसी ताकत से हमने गुजरात में जीत हासिल की है और इसी से पार्टी मध्यप्रदेश में भी इतिहास बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने जा रही है। इस अवसर पर 15 मई से 15 जून तक प्रत्येक स्तर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई है।

ST मोर्चा : तीन राज्यों की साझा रणनीति

भाजपा प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित सीटों के लिए मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की साझा रणनीति बनाई गई। भाजपा एसटी मोर्चा नीति एवं शोध प्रभाग व सोशल मीडिया की बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश, राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव की मौजूदगी में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में नीति एवं शोध विभाग के कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।