ऑटो चालक ने महिला को बंधक बनाकर दो दिनों तक किया दुष्कर्म

ऑटो चालक ने महिला को बंधक बनाकर दो दिनों तक किया दुष्कर्म

इंदौर। गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक रिक्शा चालक पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसके अलावा जिन्सी, खजराना और द्वारकापुरी थाना में महिलाओं, नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के मामले भी सामने आए हैं। अधिकारिक जानकारी के अनुसार पहले मामले में नया बसेरा क्षेत्र में रहने वाली 37 वर्षीय महिला ने दो दिनों तक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप एक ऑटो चालक पर लगाया है।

पुलिस के मुताबिक घटना 1 मार्च दोपहर 1.30 बजे की है। गांधीनगर थाना क्षेत्र में रहने वाला एक ऑटो रिक्शा चालक पर महिला ने आरोप लगाया है। महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसे ऑटो चालक बीच रास्ते में मिला और उसने कहा कि तुम्हें घर छोड़ देता हूं। मैं विश्वास में आकर उसकी रिक्शा में बैठ गई। इस दौरान आरोपी ने मुझे अपने घर नहीं तो छोड़ा। उल्टा भूरी टेकरी के एक कमरे में जबरदस्ती ले गया। इसके बाद दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। यहां विरोध करने पर धमकी दी और 2 दिन तक ज्यादती करता रहा। गांधीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म), 342 (बंधक बनाना) 506 (आपराधिक धमकी) का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

घर में घुस बालिका से की हरकत : खजराना इलाके में एक युवक ने घर में घुसकर 6 साल की एक बालिका से छेड़छाड़ और मारपीट की। पुलिस के मुताबिक बच्ची के परिजन की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत केस दर्ज किया है। घटना 2 मार्च की रात करीब 9 बजे हुई। बच्ची ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट भी की और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

विवाहित महिला से छेड़छाड़

मनचले ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर उसे खींचकर कमरे में ले जाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पुलिस के मुताबिक घटना क्षेत्र की एक मल्टी में हुई। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीडिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने मल्टी की सीढ़ियों पर उसका रास्ता रोक लिया और बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया। आरोपी ने उसे पकड़कर अपने कमरे की तरफ खींचने का प्रयास किया। इस पर मैंने विरोध किया और अपना हाथ छुड़ाकर नीचे भाग गई। इस पर आरोपी ने धमकाया कि अगर तूने यह बात किसी को बताई तो तेरे पति और बच्चों को मार डालूंगा ।

छेड़छाड़ को लेकर विवाद, मारपीट

द्वारकापुरी थाना अंतर्गत फूटी कोठी के पास रहने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र में रहने वाला हर्ष पिता प्रहलाद आए दिन उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता है। उसे समझाने में अपनी पत्नी और बेटी के साथ घर गया था। इस दौरान हर्ष और उसके पिता प्रहलाद और मां ममता ने मारपीट की। और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।